Move to Jagran APP

Mission Mangal Box Office Collection Day 25: 200 करोड़ के इतने क़रीब अक्षय कुमार की फ़िल्म, जल्द देंगे ख़ुशख़बरी

Mission Mangal Box Office Collection Day 25 मिशन मंगल के सामने साहो की चुनौती रही। इसके बाद अब छिछोरे भी ताक़तवर प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उभर रही है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 03:03 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 03:03 PM (IST)
Mission Mangal Box Office Collection Day 25: 200 करोड़ के इतने क़रीब अक्षय कुमार की फ़िल्म, जल्द देंगे ख़ुशख़बरी
Mission Mangal Box Office Collection Day 25: 200 करोड़ के इतने क़रीब अक्षय कुमार की फ़िल्म, जल्द देंगे ख़ुशख़बरी

नई दिल्ली, जेएनएन। Mission Mangal Box Office Collection Day 25: अक्षय कुमार ने 9 सितम्बर को उम्र के 52वें पड़ाव पर पहुंच गये हैं और इस पड़ाव पर वो अपने करियर का नया रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। अक्षय की फ़िल्म मिशन मंगल जल्द 200 करोड़ के पड़ाव पर पहुंचने वाली है। यह पहली फ़िल्म होगी, जो अक्षय को 200 करोड़ क्लब में लेकर जाएगी।

loksabha election banner

15 अगस्त को रिलीज़ हुई मिशन मंगल चौथे हफ़्ते में चल रही है और चौथे वीकेंड के बाद मिशन मंगल 197.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। अब 200 करोड़ के पड़ाव से महज़ 2.63 करोड़ ही दूर है। माना जा रहा है कि मिशन मंगल को यह राशि पांचवां वीकेंड शुरू होने से पहले मिल जाएगी, क्योकि फ़िल्म के कलेक्शंस अभी भी एक करोड़ के आस-पास बने हुए हैं। चौथे वीकेंड में शुक्रवार को फ़िल्म ने 73 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। शनिवार को 1.40 करोड़ और रविवार को 2.10 करोड़ रुपये मिशन मंगल को मिले थे। यहां उल्लेखनीय यह है कि मिशन मंगल के सामने साहो की चुनौती रही। इसके बाद अब छिछोरे भी ताक़तवर प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उभर रही है। 

यह भी पढ़ें: राजेश खन्ना के बाद अक्षय कुमार होंगे पहले सुपरस्टार जो बनाएंगे ये अनब्रेकेबल रिकॉर्ड

अगर हफ़्ता-दर-हफ़्ता मिशन मंगल के कलेक्शंस देखें तो पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने 128.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। गुरुवार को रिलीज़ होने की वजह से इसे आठ दिन का एक्सटेंडेड वीक मिला था। फ़िल्म  दूसरे हफ़्ते में 49.95 करोड़ जमा किये और तीसरे हफ़्ते में 15.03 करोड़ बटोरे हैं। 

15 अगस्त को रिलीज़ हुई मिशन मंगल ब्लॉकबस्टर हो चुकी है, लेकिन अगर 200 करोड़ तक पहुंच जाती है तो अक्षय कुमार के लिए भी यह एक नई उपलब्धि होगी। 100 करोड़ क्लब में अक्षय की दस से अधिक फ़िल्में हैं, लेकिन 200 करोड़ क्लब में उनकी एंट्री अभी तक नहीं हो सकी है। जगन शक्ति निर्देशित मिशन मंगल भारतीय मंगलयान को भेजने की तैयारियों और संघर्षों की कहानी पर बनी है। फ़िल्म में विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हरी, तापसी पन्नू, नित्या मेनन और शरमन जोशी ने अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.