विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही Mirzapur: The Movie, 7वें दिन पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने छापे करारे नोट

Published: Fri, 11 Sep 2026 08:09 AM (IST)

4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली गैंगस्टर ड्रामा मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

HighLights

  1. मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

  2. दुनियाभर में फिल्म ने की जबरदस्त कमाई

  3. 4 सितंबर को रिलीज हुई थी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदू, अली फजल, जितेंद्र कुमार स्टारर मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। घरेलू कलेक्शन के साथ-साथ यह फिल्म ग्लोबली भी तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म ने थिएटर्स में 7 दिन पूरे कर लिए हैं और अब आइए जानते हैं फिल्म ने इन सात दिनों में वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है?

मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं सातवें दिन फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये की कमाई की है, इसके साथ ही फिल्म ने 148.45 करोड़ रुपये का नेट इंडिया कलेक्शन 176.94 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें- 'मिर्जापुर' फिल्म के 'शूरवीर' गाने पर विवाद, बीजेपी नेता ने सेंसर बोर्ड से की सॉन्ग हटाने की मांग

वर्ल्डवाईइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 212.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपये की ओवरसीज कमाई के साथ हुआ है।

Mirzapur (2)

मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 10.55 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 148.45 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 212.44 करोड़ रुपये

mirzapur

फिल्म की कहानी

अखंडानंद कालीन भैया त्रिपाठी एक अमीर कालीन निर्यातक और बेरहम माफिया डॉन हैं, जो मिर्जापुर की अंडरवर्ल्ड दुनिया पर राज करते हैं। उनका बेसब्र और गुस्सैल बेटा, मुन्ना, अपने पिता के हिंसक साम्राज्य को संभालने के लिए बेताब है।

वहीं दूसरी और रामाकांत पंडित एक ईमानदार और नेक वकील हैं। उनके बेटे, गुड्डू और बबलू, कालीन भैया के साथ अपराध की दुनिया में चले जाते हैं जिससे उनकी पिता से अनबन हो जाती है वहीं कालीन भैया का बेटा मुन्ना भी उनसे जलता है। क्योंकि वे कालीन भैया की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हैं।

महत्वाकांक्षाओं की जो टक्कर शुरू होती है, वह जल्द ही एक बड़े गैंग वॉर में बदल जाती है, जिसमें धोखा, बदलती राजनीतिक वफादारी और जानलेवा खून-खराबा शामिल होता है। कई सीजन और एक फिल्मी कहानी के जरिए, अलग-अलग गुट मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जा करने के लिए लड़ते हैं।

मिर्जापुर: द मूवी के बारे में

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' 2026 की एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसे गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और पुनीत कृष्णा ने लिखा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal), जितेंद्र (Jitendra), रवि किशन (Ravi Kishan) मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो की टेलीविजन सीरीज 'मिर्जापुर' (2018) पर आधारित है।

यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और समीक्षकों से इसे अच्छे से लेकर मिले-जुले रिव्यू मिले।  

यह भी पढ़ें- 35वें दिन नोट छापने की मशीन बनी Hanuman Ansh, नीम करोली बाबा की फिल्म ने 'नई नवेली' मिर्जापुर के छुड़ाए पसीने