विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mardaani 3 Box Office Collection: हार मानने को तैयार नहीं मर्दानी 3, 12वें दिन कमाई में आया बंपर उछाल

Published: Tue, 10 Feb 2026 09:07 PM (IST)

Mardaani 3 Collection Day 12: मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त सफलता की ऊंचाइयों को छूती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. मर्दानी 3 ने 12वें दिन कर दिया कमाल

  2. मंगलवार को कमाई में आ गई तेजी

  3. रानी मुखर्जी की नई फिल्म है मर्दानी 3

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन जारी रखे हुए है। रिलीज का दूसरा हफ्ता पूरे करने की दहलीज पर खड़ी मर्दानी 3 ने बेहतरीन कमाई कर हर किसी को चौंका दिया है। रिलीज के 12वें दिन इस मूवी का कारोबार प्रभावशाली रहा है। 

मर्दानी 3 के कलेक्शन का ताजा अपडेट जानकर आप सरप्राइज हो जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि दूसरे मंगलवार को इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है। 

मर्दानी 3 ने 12वें दिन इतनी कमाई

बी टाउन एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मूवी मर्दानी 3 इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। अपनी शानदार कहानी के दम पर इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसके दम पर बॉक्स ऑफिस पर मर्दानी 3 दमदार परफॉर्मेंस देने में कामयाब हुई है। रिलीज के 12वें दिन मर्दानी 3 की कमाई में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। 

mardaani3worldwidecollection (1)

यह भी पढ़ें- Box Office: ये क्या हुआ! मंडे को बदला बॉक्स ऑफिस का मौसम, Border 2 और 'मर्दानी 3' का हुआ ये हाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार जहां बीते सोमवार को मर्दानी 3 ने 1 करोड़ 20 लाख की कमाई की थी, वहीं मंगलवार को इस फिल्म ने अनुमानित  1.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इस तरह से मर्दानी 3 ने रिलीज के 12वें दिन कलेक्शन के मामले में रफ्तार पकड़ी है। इसके साथ ही अब मर्दानी 3 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 40 करोड़ के नजदीक पहुंच गया है। 

मालूम हो कि मिसेच चटर्जी वर्सेज नार्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वालीं अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने मर्दानी 3 में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवाकर ये साबित कर दिया है कि सही मायनों में उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे कमाल की अदाकारा कहा जाता है। 

बजट निकालने के करीब मर्दानी 3

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि यशराज फिल्म्स के बैनर तल बनने वाली मर्दानी 3 का अनुमानित बजट 40 करोड़ से अधिक है और अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना बिजनेस भी कर चुकी है। इस आधार पर मर्दानी 3 अब अपनी लागत निकालने के करीब पहुंच गई है। 

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Box Office: मर्दानी हुई मालामाल, रानी मुखर्जी ने तोड़ा अपनी ही पुरानी फिल्म का रिकॉर्ड