Move to Jagran APP

Mardaani 2 Box Office Collection Day 14: दो हफ़्तों में 40 करोड़ के पार पहुंची रानी की 'मर्दानी 2'

Mardaani 2 Box Office Collection Day 14 शुक्रवार (27 दिसम्बर) से मर्दानी 2 का तीसरा हफ़्ता शुरू हो चुका है। मगर इस हफ़्ते में दबंग 3 के साथ फ़िल्म के सामने गुड न्यूज़ की चुनौती बढ़ जाएगी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 05:54 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 07:42 PM (IST)
Mardaani 2 Box Office Collection Day 14: दो हफ़्तों में 40 करोड़ के पार पहुंची रानी की 'मर्दानी 2'
Mardaani 2 Box Office Collection Day 14: दो हफ़्तों में 40 करोड़ के पार पहुंची रानी की 'मर्दानी 2'

नई दिल्ली, जेएनएन। रानी मुखर्जी की फ़िल्म मर्दानी 2 ने तमाम चुनौतियों को पार करते हुए सिनेमाघरों में दो हफ़्तों का सफ़र पूरा कर लिया है। फ़िल्म ने दो हफ़्तों में 40 करोड़ से अधिक जुटा लिये हैं। 

loksabha election banner

गोपी पुथरन निर्देशित मर्दानी 2 ने गुरुवार को 1.30 करोड़ के कलेक्शन के साथ दो हफ़्ते पूरे किये और इसके साथ इसका नेट कलेक्शन 40.20 करोड़ गया है। दूसरे हफ़्ते में मर्दानी 2 के सामने दबंग 3 की विकट चुनौती थी, जिसके चलते फ़िल्म की स्क्रींस काफ़ी कम हो गयी थीं। वहीं, देश के कई हिस्सों में चले CAA Protest ने भी फ़िल्म के कलेक्शंस को प्रभावित किया, मगर इस सबके बावजूद मर्दानी 2 अपनी रफ़्तार से चलती रही।

दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म के कलेक्शंस देखें तो फ़िल्म ने 12.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को फ़िल्म ने 1.15 करोड़ जमा किये थे, जबकि शनिवार को 1.95 करोड़  और रविवार को 2.55 करोड़ जुटाए थे। दूसरे सोमवार को फ़िल्म को 1.25 करोड़ मिले, जबकि मंगलवार को 1.45 करोड़ का बिज़नेस किया। बुधवार को क्रिसमस की छुट्टी में मर्दानी 2 के कलेक्शंस में उछाल आया और 2.50 करोड़ जमा कर लिये थे। 

मर्दानी ने पहले हफ़्ते में 28.05 करोड़ जमा किये थे। 13 अक्टूबर को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने 3.80 करोड़ की ओपनिंग ली थी। फ़िल्म ने शनिवार को 6.55 करोड़ और रविवार को 7.80 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसके साथ ओपनिंग वीकेंड में 18.15 करोड़ जमा किये थे। 

2018 में आयी रानी की हिचकी ने लगभग 46 करोड़ का कलेक्शन किया था और ट्रेड ने इसे हिट घोषिट किया था। वहीं 2014 में आयी मर्दानी ने 36 करोड़ जमा किये थे और फ़िल्म हिट रही थी। शुक्रवार (27 दिसम्बर) से मर्दानी 2 का तीसरा हफ़्ता शुरू हो चुका है। मगर, इस हफ़्ते में दबंग 3 के साथ फ़िल्म के सामने गुड न्यूज़ की चुनौती बढ़ जाएगी। ऐसे में मर्दानी 2 के कलेक्शंस की रफ़्तार घटने की सम्भावना है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.