Mana ShankaraVaraprasad Garu Box Office: नई फिल्मों के लिए काल बने 70 साल के चिरंजीवी, मूवी ने कमाई में किया पस्त
MSVPG Collection Day 7: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी की लेटेस्ट फिल्म मना शंकरा वारा प्रसाद गारू सिनेमाघरों में ...और पढ़ें

मना शंकरा वारा प्रसाद गारू कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
मना शंकरा वारा प्रसाद गारू की बंपर कमाई जारी
7वें दिन चिरंजीवी की फिल्म ने की मोटी कमाई
नई फिल्मों को मना शंकरा वारा प्रसाद गारू ने पछाड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mana ShankaraVararasad Garu Box Office Collection Day 7: मौजूदा समय में अगर कोई मूवी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किए हुए है तो उसका नाम मना शंकरा वारा प्रसाद गारू है। 70 साल के साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी की इस एक्शन थ्रिलर ने सही मायनो में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।
रिलीज के सातवें दिन ने मना शंकरा वारा प्रसाद गारू बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन करके दिखाया है और इस मूवी के शानदार प्रदर्शन के बीच सिनेमाघरों में रिलीज होने वालीं नई फिल्में काफी पीछे छूट गई हैं। आइए जानते हैं कि संडे को मना शंकरा वारा प्रसाद गारू ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।
मना शंकरा वारा प्रसाद गारू ने की धांसू कमाई
12 जनवरी सोमवार के दिन मना शंकरा वारा प्रसाद गारू को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। बहुत कम बार देखा जाता है कि को कोई मूवी वीक डे में रिलीज हो और कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अव्वल निकले। लेकिन ये कारनामा करके दिखाया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार चिरंजीवी की मना शंकरा वारा प्रसाद गारू ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जोकि बीते शनिवार की तुलना में काफी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें- Mana Shankara Vara Prasad Garu Worldwide Box Office: विदेश में चिरंजीवी का फिल्म का कमाल, सातवें दिन शानदार कमाई
-1768742705146.jpg)
आज के दिन मना शंकरा वारा प्रसाद गारू के अलावा अन्य कोई भी मूवी इतने करोड़ का कारोबार नहीं कर पाई है। यहां तक धुरंधर भी चिरंजीवी की मूुवी के आगे ढे़र हो गई है। बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में राहु केतु, हैप्पी पटेल और वन टू चा चाचा जैसी नई फिल्में रिलीज हुई हैं, जो मना शंकरा वारा प्रसाद गारू के आगे संडे को इतना अधिक कलेक्शन करने में नाकाम रही हैं।
चिरंजीवी के करियर की सक्सेसफुल फिल्म
पिछले करीब 5 दशकों से सिनेमा जगत में बतौर अभिनेता अपनी धाक जमाने वाले चिरंजीवी के करियर की सबसे बड़ी कमर्शियल हिट के तौर पर मना शंकरा वारा प्रसाद गारू का नाम स्थापित हो गया है। कमाई के मामले में देश और देश के बाहर भी बंपर कलेक्शन करके दिखाया है। यही कारण है कि मना शंकरा वारा प्रसाद गारू उनके करियर की सबसे ज्यााद कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। बता दें कि अब इस मूवी का टोटल कलेक्शन 160 करोड़ के पार पहुंच गया है।
