Move to Jagran APP

Malang Box Office Collection Day 6: मलंग की बेहतरीन कमाई जारी, जानिए 6 दिनों का कलेक्शन

Malang Box Office Collection Day 6 अब दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म की टक्कर लव आज कल से होगी जिसमें सारा अली ख़ान और कार्तिक आर्यन ने लीड रोल निभाये हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 10:41 AM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 07:18 PM (IST)
Malang Box Office Collection Day 6: मलंग की बेहतरीन कमाई जारी, जानिए 6 दिनों का कलेक्शन
Malang Box Office Collection Day 6: मलंग की बेहतरीन कमाई जारी, जानिए 6 दिनों का कलेक्शन

नई दिल्ली, जेएनएन। आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फ़िल्म मलंग बॉक्स ऑफ़िस पर डटी हुई है।ओपनिंग वीकेंड के बाद फ़िल्म की रफ़्तार काफ़ी कम हुई है, मगर फ़िल्म धीरे-धीरे कलेक्शंस बढ़ा रही है।

loksabha election banner

ट्रेड सूत्रों के अनुसार, रिलीज़ के छठे दिन बुधवार को फ़िल्म ने 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ मंलग का 6 दिनों का कलेक्शन अब 36.45 करोड़ हो चुका है। उम्मीद है कि आज गुरुवार को फ़िल्म 40 करोड़ का पड़ाव पार कर लेगी। 7 फरवरी को रिलीज़ हुई मलंग ने 6.71 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शनिवार को मलंग के कलेक्शंस में उछाल आया और 8.89 करोड़ जमा कर लिये, जबकि तीसरे दिन रविवार को कलेक्शन 9.76 करोड़ रहा था। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में मलंग ने 25.36 करोड़ का ठीकठाक कलेक्शन कर लिया था। 

दूसरे हफ़्ते में लव आज कल से होगी टक्कर

बता दें कि मलंग सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन से बेहतर ट्रेंड कर रही है, जिसने पहले हफ़्ते में 20.21 करोड़ का कलेक्शन किया था। जवानी जानेमन 31 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। अब दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म की टक्कर लव आज कल से होगी, जिसमें सारा अली ख़ान और कार्तिक आर्यन ने लीड रोल निभाये हैं। इस फ़िल्म को लेकर ट्रेड और दर्शकों में समान रूप से उत्सुकता है। ऐसे में मलंग को यह कड़ी चुनौती दे सकती है। 

मोहित सूरी निर्देशिक मलंग एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसके सभी मुख्य किरदार ग्रे शेड लिये हैं। फ़िल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिकाओं में हैं। आदित्य और दिशा पहली बार पर्दे पर साथ आये हैं। मोहित इससे पहले आदित्य के साथ आशिक़ी 2 जैसी कामयाब फ़िल्म दे चुके हैं।

मलंग  पिछले कुछ सालों में अगर आदित्य रॉय कपूर के करियर को देखें तो मलंग ने अच्छी शुरुआत की है। सोलो लीड रोल वाली फ़िल्मों में आदित्य की लास्ट हिट 2013 में आयी आशिक़ी 2 है, जिसे मोहित सूरी ने ही डायरेक्ट किया था। इसके बाद आयीं दावते-इश्क़, फ़ितूर और ओके जानू फ्लॉप रही थीं। इस दौरान वो यह जवानी है दीवानी जैसी सफल फ़िल्म की स्टार कास्ट का भी हिस्सा रहे, मगर उसमें लीड रोल रणबीर कपूर ने निभाया था। पिछले साल आयी मल्टीस्टारर कलंक की मुख्य स्टार कास्ट में आदित्य शामिल थे, जो बड़ी फ्लॉप साबित हुई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.