विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूसरे दिन Samantha की एक्शन थ्रिलर ने Cocktail 2 को दी कड़ी टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर 'मां इंति बंगारम' का कहर

Published: Sat, 20 Jun 2026 10:07 PM (IST)

Maa Inti Bangaram Box Office Collection Day 2: सामंथा रुथ प्रभु स्टारर मां इंति बंगारम ने दूसरे दिन कॉकटेल 2 को टक्कर देते हुए धमाकेदार कलेक्शन किया है।

मां इंति बंगारम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

मां इंति बंगारम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौटीं और अपने एक्शन से धमाल मचा दिया। एक्ट्रेस की लेटेस्ट फिल्म मां इंति बंगारम (Maa Inti Bangaram) इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। 

बी.वी. नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म मां इंति बंगारम 19 जून को शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, बिना हिंदी में रिलीज हुए भी इस फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है।

शनिवार को बढ़ी फिल्म की कमाई

सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन थ्रिलर मां इंति बंगारम का कारोबार पहले से दिन भी ज्यादा रहा। शनिवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, फिल्म मां इंति बंगारम ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.57 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। सही आंकड़े इससे ज्यादा भी हो सकते हैं।

सामंथा की फिल्म का टोटल कलेक्शन

दूसरी ओर शुक्रवार यानी पहले दिन मां इंति बंगारम ने भी भारत में अच्छा कारोबार किया था। फिल्म की कमाई पहले दिन 5.35 करोड़ रुपये थी। यह फिल्म सिर्फ दो भाषाओं तेलुगु और तमिल में रिलीज हुई है। फिल्म तेलुगु में ही सबसे ज्यादा कमा रही है। इस फिल्म ने दो दिनों में बिना किसी बज के 13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 BO Collection Day 2: खराब क्रिटिक्स भी नहीं बिगाड़ पाए कॉकटेल 2 का खेल, दूसरे दिन हुई नोटों की बारिश

Maa Inti Bangaram

कॉकटेल 2 को दी टक्कर

बात करें कॉकटेल 2 की तो 2012 की कॉकटेल का सीक्वल भी 19 जून को रिलीज हुई और इस फिल्म ने भले ही सामंथा की फिल्म से ज्यादा कमाया हो, लेकिन फिर भी दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कॉकटेल 2 ने पहले दिन 13 करोड़ रुपये से ऊपर कमाया था और दूसरे दिन 12 करोड़ के पार कमाया। यानी दो दिन में फिल्म का कलेक्शन 25 करोड़ के पार हो गया है। 

यह भी पढ़ें- Maa Inti Bangaram X Review: 'मां इंति बंगारम' का असली सोना निकलीं Samantha, एक्ट्रेस के कमबैक पर क्या बोले दर्शक?