Love Aaj Kal Box Office Collection: दूसरे दिन भी करोड़ों का बिजनेस, जानें- कितना हुआ कलेक्शन
Love Aaj Kal Box Office Collection Day 2 फिल्म लव आज कल ने रिलीज के दुसरे दिन भी 8 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस सारा अली खान स्टारर फिल्म 'लव आज कल' वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों के लिए पहली पसंद बनी रही। हालांकि, दुसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म का क्रेज कम दिखाई दिया और शनिवार को फिल्म शुक्रवार की तुलना काफी कम कलेक्शन कर पाई।
अगर कलेक्शन का बात करें तो फिल्म ने शनिवार को 8.01 करोड़ का बिजनेस किया जबकि इससे पहले शुक्रवार को फिल्म ने 12.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 20.41 करोड़ रुपये हो गया। अब फिल्म को तीसरे दिन यानी रविवार से काफी उम्मीदे हैं। अगर आज फिल्म 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है तो पहले वीकेंड पर फिल्म 30 करोड़ से पार पहुंच जाएगी।
#LoveAajKal dips on Day 2... Shocking part is, the decline has come at metros/multiplexes, which is its target audience... Weak at Tier-2 cities as well as mass circuits... Needs a miracle to salvage the show on Day 3... Fri 12.40 cr, Sat 8.01 cr. Total: ₹ 20.41 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) February 16, 2020
अगर हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों से लव आज कल की तुलना करें तो फिल्म दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसने पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। इससे पहले अजय देवगन स्टारर फिल्म तानाजी ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और उसके बाद लव आज कल ने 12.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके अलावा स्ट्रीट डांसर ने 10.26 करोड़, मलंग ने 6.71 करोड़ और छपाक ने 4.77 करोड़ का बिजनेस किया था।
Top 5 - *Day 1* biz...
1. #Tanhaji ₹ 15.10 cr
2. #LoveAajKal ₹ 12.40 cr
3. #StreetDancer3D ₹ 10.26 cr
4. #Malang ₹ 6.71 cr
5. #Chhapaak ₹ 4.77 cr#India biz. #Hindi films.
Other prominent releases...#JawaaniJaaneman ₹ 3.24 cr#Panga ₹ 2.70 cr#Shikara ₹ 1.20 cr— taran adarsh (@taran_adarsh) February 15, 2020
बता दें कि फिल्म लव आज कल अलग-अलग समय समय की लव स्टोरीज के बारे में है। एक 90 के दशक के छोटे शहर की और 2020 में एक मेट्रो की कहानी पर आधारित है। 1990 में सेट की गई कहानी में कार्तिक के साथ अरुशी शर्मा भी हैं। लव आज कल में कार्तिक और सारा पहली बार साथ आये हैं। इन दोनों को लेकर डेटिंग की अफ़वाहें भी उड़ती रही हैं। ऐसे में यह फ्रेश जोड़ी दर्शकों को आकर्षित कर रही है।