लाइफ ऑफ पाई ने एसओएस और जेटीएचजे को पीछे छोड़ा
'लाइफ ऑफ पाई' में इरफान, तब्बू और सूरज शर्मा जैसे भारतीय कलाकार हैं, लेकिन है यह हॉलीवुड की फिल्म। चूंकि फिल्म की कहानी और कलाकार भारतीय हैं, इसलिए 'लाइफ ऑफ पाई' भारतीय फिल्म ही लग रही है। बहरहाल, पहले वीकएंड में इस फिल्म ने 13 करोड़ से अधिक का क
नई दिल्ली। 'लाइफ ऑफ पाई' में इरफान, तब्बू और सूरज शर्मा जैसे भारतीय कलाकार हैं, लेकिन है यह हॉलीवुड की फिल्म। चूंकि फिल्म की कहानी और कलाकार भारतीय हैं, इसलिए 'लाइफ ऑफ पाई' भारतीय फिल्म ही लग रही है। बहरहाल, पहले वीकएंड में इस फिल्म ने 13 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया। किसी विदेशी फिल्म के लिए यह उल्लेखनीय है।
गौर करें तो 'लाइफ ऑफ पाई' का वीकएंड कलेक्शन दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी 'सन ऑफ सरदार' और 'जब तक है जान' से अधिक रहा। 'सन ऑफ सरदार' ने दूसरे वीकएंड में लगभग 12 करोड़ का कलेक्शन किया। 'जब तक है जान' 11 करोड़ के कलेक्शन से पिछड़ चुकी है। अभी तक 'जब तक है जान' ने 100 करोड़ की कमाई का आकड़ा पार कर लिया है और 'सन ऑफ सरदार' 100 करोड़ के कलेक्शन के करीब है।
[अजय ब्रह्मात्मज]
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर