विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Leo Box Office Day 13: लियो की गूंज से हिला बॉक्स ऑफिस, मंगलवार को थलापति विजय-संजय दत्त की मूवी की इतनी कमाई

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 01 Nov 2023 02:26 AM (IST)Updated: Wed, 01 Nov 2023 08:05 AM (IST)

Leo Box Office Day 13 Collection थलापति विजय और संजय दत्त स्टारर फिल्म लियो बॉक्स ऑफिस पर लगातार ताबड़तोड़ कमाई ...और पढ़ें

लियो ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई/ फोटो- twitter
लियो ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई/ फोटो- twitter

HighLights

  1. बुलेट ट्रेन की तरह बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है
  2. मंगलवार को सिंगल डे पर लियो की इतनी हुई टोटल कमाई
  3. सभी भाषाओं में संजय दत्त-थलापति विजय की फिल्म का हुआ इतना कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार विजय इस वक्त अपनी फिल्म 'लियो' के साथ बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रहे हैं। ओरिजिनली तमिल में बनी उनकी ये एक्शन थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन एक नया इतिहास रच रही है।

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी ये फिल्म कमाई के मामले में रवि तेजा की टाइगर नागेश्वर राव और टाइगर श्रॉफ की गणपत को पहले ही पीछे छोड़ चुकी है। अब ये फिल्म 'जवान' से लेकर कई बड़ी फिल्मों के लिए इंडियन कलेक्शन के मामले में खतरा बन मंडरा रही है।

वर्किंग डेज पर अन्य फिल्मों की तरह लियो (Leo Box Office) पर भी थोड़ा असर देखने को जरूर मिला। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त और थलापति विजय की फिल्म का मंगलवार को कैसा हाल रहा, यहां पर पढ़ें पूरी अपडेट-

350 करोड़ के क्लब की तरफ तेजी से दौड़ी लियो

थलापति विजय की फिल्म UK में 35 करोड़ की कमाई कर पहले ही एक रिकॉर्ड बना चुकी है और अब ये फिल्म धीरे-धीरे इंडिया में भी एक नया इतिहास रचने की तैयारी कर रही है। ओरिजिनली तमिल भाषा में बनी लियो को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज किया गया। कन्नड़ के अलावा संजय दत्त (Sanjay Dutt)की फिल्म सभी भाषाओं में अच्छा बिजनेस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Leo Box Office Day 11: 'लियो' की बॉक्स ऑफिस पर हुई 'विजय', संजय दत्त की फिल्म ने 11 दिनों में किया ऐसा कमाल

हिंदी भाषा में मंगलवार को सिंगल डे पर जहां इसने 63 लाख का बिजनेस किया, तो वहीं तमिल भाषा में सिंगल डे की कमाई 2.92 करोड़ के आसपास हुई है। इसके अलावा तेलुगु में फिल्म ने 68 लाख और कन्नड़ में 2 लाख तक का बिजनेस किया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का नेट कलेक्शन 312.14 करोड़ तक पहुंचा है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 362 करोड़ तक पहुंच चुका है।

लियो घरेलू बॉक्स ऑफिस 13 डेज कलेक्शन

लियो इंडिया नेट कलेक्शन  312.14 करोड़ रुपए
लियो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन  362.35 करोड़ रुपए 
लियो तमिल भाषा टोटल कलेक्शन  249.47/ सिंगल डे- 2.92 करोड़ रुपए
लियो हिंदी भाषा टोटल कलेक्शन  22.08 करोड़ रुपए/ 63 लाख सिंगल डे
लियो तेलुगु भाषा टोटल कलेक्शन  39.22 करोड़ रुपए/ 69 लाख सिंगल डे
लियो कन्नड़ भाषा टोटल कलेक्शन 1.37 करोड़ रुपए/ 2 लाख सिंगल डे

इस भाषा में सबसे तेज दौड़ रही है थलापति विजय की लियो

थलापति विजय की फिल्म लियो हिंदी भाषा में भले ही स्लो कमाई कर रही हो, लेकिन तमिल भाषा में फिल्म की कमाई जोरदार हो रही है। पहले ही दिन 48 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस मूवी ने सिंगल भाषा में 249.47 करोड़ का अब तक बिजनेस किया है।

इसके अलावा 13 दिनों में हिंदी भाषा में इस फिल्म का टोटल कारोबार 22 करोड़ के आसपास हुआ है, तो वहीं तेलुगु में 'टाइगर नागेश्वर राव' की मूवी के मुकाबले लियो अच्छा बिजनेस कर रही है। 13 दिनों में इस मूवी ने 39.22 करोड़ के करीब कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: Leo Worldwide Collection: इन फिल्मों पर खतरा बन मंडरा रही है थलापति विजय की 'लियो', दुनियाभर में इतना कारोबार