Laal Kaptaan Box Office Collection: हॉलीवुड की 'मेलफिसेंट' से भी पिछड़ी सैफ़ की 'लाल कप्तान', पहले दिन हुई धड़ाम
Laal Kaptaan Box Office Collection बॉक्स ऑफ़िस पर आई सैफ़ की नई फ़िल्म लाल कप्तान एंजेलीना जोली स्टारर फ़िल्म मेलफिसेंट द मिस्ट्री ऑफ एविल से भी पीछे छूट गई।
नई दिल्ली, जेएनएन। Laal Kaptaan Box Office Collection: सैफ़ अली ख़ान की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म 'लाल कप्तान' 18 अक्टूबर को रिलीज़ हो गई। फ़िल्म के ट्रेलर को देखकर जो अनुमान लगाए जा रहे थे, उन सभी को बॉक्स ऑफ़िस ने गलत साबित कर दिया। बॉक्स ऑफ़िस पर 'लाल कप्तान' एंजेलीना जोली स्टारर फ़िल्म 'मेलफिसेंट द मिस्ट्री ऑफ एविल' से भी पीछे छूट गई।
Boxofficeindia.com की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ़ की फ़िल्म 'लाल कप्तान' ने पहले दिन करीब 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया है, जबकि 'मेलफिसेंट' ने 70 लाख से अधिक की कमाई की है। 'लाल कप्तान' के साथ ही 'घोस्ट' और 'प से प्यार फ से फर्रार' जैसी फ़िल्में भी पर्दे पर आई हैं। पहले शुक्रवार को 'घोस्ट' ने करीब 35 लाख की कमाई की, तो 'प से प्यार फ से फर्रार' ने करीब 20 लाख का कलेक्शन किया।
इस शुक्रवार इन सभी फ़िल्मों से अच्छा कलेक्शन रितिक रोशन और टाइगर स्टारर फ़िल्म 'वॉर' ने किया। फ़िल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, वॉर ने इस शुक्रवार 2.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में आगे वाले दिनों में यह स्थिती बरकरार रह सकती है। उम्मीद की जा रही थी कि 'लाल कप्तान' के आने के बाद 'वॉर' के कलेक्शन पर असर पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सैफ़ का कल्ट लुक लोगों को सिनेमाघरों तक नहीं खींचकर ला सका। ट्रेलर देखकर धमाकेदार एक्शन और शानदार एक्टिंग की उम्मीद लगाई जा रही थी। हालांकि, बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन देख कर लग रहा है कि फ़िल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई।
#War continues to lead, despite multiple new films releasing this week... [#Hindi; Week 3] Fri 2.80 cr. Total: ₹ 277.95 cr. Including #Tamil + #Telugu: ₹ 291.05 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 19, 2019
आने वाले सप्ताह में 'लाल कप्तान' की कमाई में और भी कमी आ सकती है। अगले शुक्रवार को अक्षय कुमार की 'हाउसफुल-4' और राजकुमार रॉव की 'मेड इन चाइना' रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म के कम कलेक्शन से सैफ़ को काफी झटका लगेगा। सैफ़ लगातार अपने किरदारों से प्रयोग कर रहे हैं, हालांकि उन्हें बॉक्स ऑफ़िस पर उस तरह की सफलता नहीं मिल रही है। इस फ़िल्म में सैफ़ के अलावा दीपक डबरियाल और सोनाक्षी सिन्हा ने भी अहम भूमिका निभाई हैं।