Move to Jagran APP

Laal Kaptaan Box Office Collection Day 3: सैफ़ अली ख़ान की फ़िल्म को नहीं मिल रहे दर्शक, ओपनिंग वीकेंड में बस इतनी कमाई

Laal Kaptaan Box Office Collection Day 3 रविवार को फ़िल्म ने 65 लाख का कलेक्शन किया। पहले हफ्ते में फ़िल्म ने करीब 1 करोड़ 75 लाख का कलेक्शन किया।

By Rajat SinghEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 04:13 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 04:24 PM (IST)
Laal Kaptaan Box Office Collection Day 3: सैफ़ अली ख़ान की फ़िल्म को नहीं मिल रहे दर्शक, ओपनिंग वीकेंड में बस इतनी कमाई
Laal Kaptaan Box Office Collection Day 3: सैफ़ अली ख़ान की फ़िल्म को नहीं मिल रहे दर्शक, ओपनिंग वीकेंड में बस इतनी कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। Laal Kaptaan Box Office Collection Day 3: सैफ़ अली ख़ान की फ़िल्म 'लाल कप्तान' रिलीज़ से पहले काफी चर्चा में थी। सैफ़ के लुक और ट्रेलर को देखकर लोग काफी उत्साहित नज़र आ रहे थे। लेकिन यह उत्साह बॉक्स ऑफ़िस तक नहीं पहुंच पाया। क्रिटिक्स के बाद अब दर्शकों ने भी फ़िल्म को नकार दिया है। इस साल आई वेब सीरीज़ सेक्रेड गेम्स के बाद यह सैफ़ का दूसरा प्रोजेक्ट है। फ़िल्म पहले वीकेंड में करीब 1 करोड़ 75 लाख की ही कमाई कर पाई।

loksabha election banner

boxofficeindia.com के अनुसार, लाल कप्तान के लिए पहला वीकेंड काफी बुरा रहा है। फ़िल्म एक बार भी रफ्तार नहीं पकड़ पाई। फ़िल्म ने पहले दिन करीब 50 लाख की कमाई की। शनिवार को कलेक्शन में बढ़त तो मिली, लेकिन वह काफी कम थी। फ़िल्म ने शनिवार को करीब 60 लाख की कमाई की। रविवार को फ़िल्म ने 65 लाख का कलेक्शन किया। पहले वीकेंड में फ़िल्म ने करीब 1 करोड़ 75 लाख का कलेक्शन किया।

फ़िल्म को रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म 'वॉर' से टक्कर मिल रही है। तीन हफ्तों बाद भी 'वॉर' सैफ़ की 'लाल कप्तान' पर भारी पड़ रही है। 'वॉर' ने शुक्रवार को 2.80 करोड़ और शनिवार को 4.35 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, रविवार को फ़िल्म ने 5 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया। 'वॉर' जहां 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। वहीं, 'लाल कप्तान' के लिए 3 करोड़ का कलेक्शन भी मुश्किल नज़र आ रहा है।

आने वाला सप्ताह 'लाल कप्तान' के लिए और भी मुश्किल होने वाला है। 25 अक्टूबर को तापसी पन्नू और भूमि पेड़नेकर की 'सांड की आंख' रिलीज़ होगी। इसके साथ अक्षय कुमार स्टारर 'हाउसफुल-4' और राजकुमार राव की 'मेड इन चाइना' भी रिलीज़ हो जाएगी। ऐसे में लाल कप्तान के लिए वापसी की कोई भी उम्मीद नज़र नहीं आ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.