विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KKBKKJ Collection Day 3 Prediction: क्या वीकेंड पर 100 करोड़ कमा लेगी सलमान खान की फिल्म? संडे पर टिकी निगाहें

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sun, 23 Apr 2023 12:16 PM (IST)

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 3 Prediction सलमान खान की किसी का भाई किसी जान ...और पढ़ें

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 3 Prediction
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 3 Prediction

नई दिल्ली, जेएनएन।  Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 3 Prediction: सलमान खान इस बार चार साल बाद सिनेमाघरों में ईद पर अपनी फिल्म लेकर आए हैं। इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर भाईजान के फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन ये खुशी टिकट खिड़की पर ओपनिंग डे के दिन नजर नहीं आई और पहले दिन फिल्म का कलेक्शन फीका रहा । हालांकि ईद के दिन कमाई में जरूर उछाल आया और अब सबकी नजरें वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं।

फैंस ने दी सलमान खान को ईदी

फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी 'किसी का भाई किसी की जान' ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले दिन फिल्म की कमाई रही 15.81 करोड़। KKBKKJ पिछले 10 सालों में सलमान खान की सबसे लो ओपनिंग वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर रही। कारण बताया गया कि प्री-ईद रिलीज के कारण सलमान खान के कोर फैंस इसे देखने नहीं पहुंच पाए। हुआ भी कुछ ऐसा ही, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया।

तासरे दिन इतना कमाएगी KKBKKJ

'किसी का भाई किसी की जान' ने रिलीज के दूसरे दिन जबरदस्त उछाल लेते हुए लगभग 25 करोड़ का बिजनेस कर लिया। इस तरह फिल्म की दो दिन की कमाई पहुंच गई 40 करोड़ के ऊपर। तीसरे दिन की बात करें तो सैकनिल्क डॉट कॉम के अनुसार फिल्म 25 करोड़ से ऊपर की कमाई करेगी। तो कुल मिलाकर वीकेंड पर इसका 65 करोड़ का आंकड़ा पार करना तो तय हो गया।

सोमवार को हुई असली परीक्षा

'किसी का भाई किसी की जान' की असली परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। जब वीकेंड खत्म हो जाएगा और तब देखने दिलचस्प होगा कि कितने फैंस सिनेमा हॉल तक पहुंचते हैं। बता दें कि फिल्म में सलमान खान के आलावा पूजा हेगड़े शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी और विनाली भटनागर जैसे सितारों ने अपना डेब्यू किया है। फिल्म में वेंकटेश, राघव जुयाल और जस्सी गिल भी नजर आए हैं।