विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khel Khel Mein Box Office Day 10: शनिवार को 'खेल' गई अक्षय की फिल्म, Stree 2 के कहर के बीच करोड़ों में हुई कमाई

Published: Sun, 25 Aug 2024 02:00 PM (IST)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टीस्टारर फिल्म खेल-खेल में से दर्शकों को काफी उम्मीद थी लेकिन उनके चाहने वालों के ...और पढ़ें

खेल-खेल में की 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई/ फोटो- Imdb
खेल-खेल में की 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई/ फोटो- Imdb

HighLights

  1. शनिवार को बढ़ी खेल-खेल में की कमाई
  2. लाखों से फिर करोड़ों में लौटी फिल्म
  3. अक्षय की फिल्म की 10 दिनों की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल में' 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में उनके साथ वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान, एमी विर्क सहित कई स्टार्स मुख्य भूमिका में दिखाई दिए।

पिछले तीन साल से स्वतंत्रता दिवस पर अन्य फिल्मों के साथ टक्कर लेने वाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इस बार भी नहीं माने और उन्होंने स्त्री 2 और वेदा से पंगा ले लिया। श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की मूवी से पंगा लेना उन्हें भारी पड़ा और कहानी अच्छी होने के बावजूद फिल्म को थिएटर में कम ऑडियंस मिली।

वर्किंग डेज पर तो खेल-खेल में की हालत बद्दतर हो गई और कलेक्शन लाखों में आ लुढ़का। हालांकि, शनिवार को एक बार फिर से 'खेल-खेल में' ने लंबी छलांग लगाई।

शनिवार को ट्रैक पर लौटी अक्षय कुमार की फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म की कहानी दोस्तों के मोबाइल फोन में छुपे कई सीक्रेट्स खोलती है। मूवी का कांसेप्ट तो लोगों को पसंद आया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत खस्ता हो गई। शुक्रवार को मूवी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर महज 70 लाख तक का ही कलेक्शन कर पाई।

यह भी पढ़ें: Khel Khel Mein: कॉमेडी होने के बावजूद क्यों नहीं चली Akshay Kumar की फिल्म, 5 कारणों ने डुबाई लुटिया?

हालांकि, अब फिल्म पर एक बार फिर 'शनि' की कृपा हुई और खिलाड़ी कुमार की फिल्म की कमाई बढ़ गई। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेल खेल में (Khel Khel Mein) ने शनिवार को सिंगल डे पर तकरीबन 1.35 करोड़ तक का कलेक्शन किया, जो शुक्रवार के मुकाबले काफी अच्छा है। 

खेल-खेल में 10 डेज कलेक्शन

वर्ल्डवाइड  32.7 करोड़ रुपए
इंडिया नेट  21.4 करोड़ रुपए
ओवरसीज  7 करोड़ रुपए
शनिवार डे 10 कलेक्शन 1.35 करोड़ रुपए

10 दिनों में टोटल कितनी कमाई कर पाई खेल-खेल में?

अक्षय कुमार और वाणी कपूर स्टारर खेल-खेल में अभी डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा छूने से बहुत पीछे है। मूवी ने इंडिया में अब तक नेट कलेक्शन 21.4 करोड़ तक का किया है, जबकि दुनियाभर में मूवी ने 32.7 करोड़ तक ही कमाए हैं।

फिल्म के ओवरसीज मार्केट को देखा जाए, तो फिल्म की झोली में केवल 7 करोड़ आए हैं। लगातार फ्लॉप की मार झेल रहे अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' का शनिवार को जिस तरह से बिजनेस बढ़ा है, उससे मेकर्स के मन में एक उम्मीद की किरण जरूर जागी है।

यह भी पढ़ें: Khel Khel Mein Box Office: पाई-पाई को तरसी Akshay Kumar की फिल्म, हफ्तेभर में ही बंधा बोरिया-बिस्तर