Move to Jagran APP

Box Office: जुड़वा 2 हुई 100 करोड़ पार , वरुण धवन के लिए ऐसा हुआ तीसरी बार

बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने 116 करोड़ 68 लाख रूपये और साल 2015 में आई एबीसीडी 2 ने 105 करोड़ 74 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। लेकिन जुड़वा2 इनमें से सबसे तेज़ है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sat, 07 Oct 2017 07:10 PM (IST)Updated: Mon, 09 Oct 2017 12:00 PM (IST)
Box Office: जुड़वा 2 हुई 100 करोड़ पार , वरुण धवन के लिए ऐसा हुआ तीसरी बार
Box Office: जुड़वा 2 हुई 100 करोड़ पार , वरुण धवन के लिए ऐसा हुआ तीसरी बार

मुंबई। वरुण धवन स्टारर फिल्म जुड़वा 2 ने अपने रिलीज़ के आठवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है। ये वरुण की नवी हिट है और सोलो हीरो के तौर पर तीसरी बार 100 करोड़ क्लब में शामिल हुए हैं।

loksabha election banner

डेविड धवन निर्देशित फिल्म जुड़वा 2 ने शुक्रवार को चार करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया और अब नेट इंडिया कलेक्शन 102 करोड़ 33 लाख रूपये हो गए हैं। ये वरुण धवन की लगातार नवी हिट है। अगर शाहरुख़ खान के साथ आई वरुण धवन की 148 करोड़ रूपये कलेक्शन वाली दिलवाले को छोड़ दे तो वरुण की ये तीसरी सोलो फिल्म है जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। इसी साल आई फिल्म ' बद्रीनाथ की दुल्हनिया ' ने 116 करोड़ 68 लाख रूपये और साल 2015 में आई एबीसीडी 2 ने 105 करोड़ 74 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। लेकिन जुड़वा2 इनमें से सबसे तेज़ है।

यह भी पढ़ें:Box Office:सैफ अली खान का खाना बे-स्वाद, शेफ़ बनी साल की सबसे कमज़ोर ओपनर

 

वरुण धवन , जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू स्टारर जुड़वा 2 , सलमान खान की इस नाम पर बनी फिल्म का नया वर्ज़न है। उस फिल्म को भी डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया था और सलमान का साथ करिश्मा कपूर और रंभा ने दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.