Move to Jagran APP

Joker Box Office Collection: दुनियाभर में 1600 करोड़ कमा चुकी जोकर, अनुपम खेर ने बताया ऑस्कर का हक़दार

Joker Box Office Collection भारत में फ़िल्म को 5 दिनों का लम्बा ओपनिंग वीकेंड मिला है और इसकने 24.50 करोड़ जमा किये। जोकिन फीनिक्सन ने लीड रोल निभाया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 05:07 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 06:51 PM (IST)
Joker Box Office Collection: दुनियाभर में 1600 करोड़ कमा चुकी जोकर, अनुपम खेर ने बताया ऑस्कर का हक़दार
Joker Box Office Collection: दुनियाभर में 1600 करोड़ कमा चुकी जोकर, अनुपम खेर ने बताया ऑस्कर का हक़दार

नई दिल्ली, जेएनएन। हॉलीवुड के जोकर ने दुनियाभर में अपनी धाक जमा ली है। हालांकि भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर जोकर को रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर का सामना करना पड़ा, जिसके चलते यहां कलेक्शंस प्रभावित हुए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, जोकर ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 5 दिनों में 24 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

prime article banner

जोकर भारत में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौक़े पर रिलीज़ की गयी थी। फ़िल्म ने 5.75 करोड़ की ओपनिंग ली। दूसरे दिन जोकर ने 3.75 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन कलेक्शंस में इजाफ़ा हुआ और 4.25 करोड़ मिले। चौथे दिन फ़िल्म ने 5.25 करोड़ बटोरे, जबकि पांचवें दिन यानि रविवार को फ़िल्म ने 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस प्रकार 5 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में जोकर ने 24.50 करोड़ जमा कर लिये। 

वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस की बात करें तो जोकर ने 6 अक्टूबर को ख़त्म हुए वीकेंड में 234 मिलियन डॉलर यानि 1600 करोड़ रुपये से अधिक बिज़नेस कर लिया है और नंबर वन स्पॉट पर आ गयी है। बता दें कि अमेरिका में यह फ़िल्म शुक्रवार (4 अक्टूबर) को रिलीज़ हुई थी।

जोकर को टॉड फिलिप्स ने निर्देशित किया है, जबकि इसके निर्माण में ख़ुद टॉड फिलिप्स और ब्रेडले कूपर जैसे एक्टर शामिल हैं। जोकर में मुख्य भूमिका जोकिन फीनिक्स ने निभायी है। फ़िल्म की दुनियाभर में जमकर तारीफ़ हो रही है। वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने तो जोकिन को ऑस्कर अवॉर्ड का हक़दार बता दिया है।

अनुपम खेर न्यूयॉर्क में हैं, जहां उन्होंने जोकर देखी और ट्वीट किया। अनुपम ने लिखा- जोकर फ़िल्म देखी। अच्छी लगी। इतनी ख़ूबसूरत कि आपका पीछा ना छोड़े। लम्बे वक़्त तक आपके साथ रहती है। जोकिन फीनिक्स के बारे में क्या कहूं इसके अलावा कि ऑस्कर उन्हें मिलना चाहिए। वो बहुत ज़बर्दस्त हैं। एक्टिंग की मास्टर क्लास हैं। जाइए और देखिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.