Move to Jagran APP

Joker Box Office Collection Day 1: महज़ 500 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई हॉलीवुड फ़िल्म ने कमाए इतने करोड़

Joker Box Office Collection Day1 जोकर अमेरिका में 4 अक्टूबर (शुक्रवार) को रिलीज़ होगी। टॉड फिलिप्स निर्देशित जोकर आर्थर फ्लेक की कहानी है जो बिल्कुल अकेला है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 03:05 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 03:05 PM (IST)
Joker Box Office Collection Day 1: महज़ 500 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई हॉलीवुड फ़िल्म ने कमाए इतने करोड़
Joker Box Office Collection Day 1: महज़ 500 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई हॉलीवुड फ़िल्म ने कमाए इतने करोड़

नई दिल्ली, जेएनएन। हॉलीवुड फ़िल्म जोकर ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर सधी हुई शुरुआत की है। अमेरिका से पहले भारत में रिलीज़ हुई फ़िल्म ने पहले दिन लगभग 6 करोड़ की कमाई की है। गौर करने वाली बात यह है कि भारत में यह फ़िल्म सिर्फ़ 500 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी है। स्क्रींस की संख्या को देखते हुए जोकर की शुरुआत अच्छी मानी जा रही है। 

loksabha election banner

जोकर अमेरिका में 4 अक्टूबर (शुक्रवार) को रिलीज़ होगी। टॉड फिलिप्स निर्देशित जोकर आर्थर फ्लेक की कहानी है, जो बिल्कुल अकेला है। आर्थर अपनी मां पेनी के साथ रहता है। जीवन-यापन के लिए वो जोकर बन जाता है, लेकिन उसका मज़ाक बनाया जाता है और क़दम-क़दम पर सताया जाता है। जोकर, आर्थर के क्रूर और पागलपन की हद तक जाने वाले मॉन्स्टर बनने की कहानी है। जोकर को दर्शकों ने बैटमैन सीरीज़ में देखा होगा, जो इस सुपरहीरो का दुश्मन नंबमर वन है। जोकिन फीनिक्स ने जोकर की भूमिका निभाई है। फ़िल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। 

साल 2019 में हॉलीवुड फ़िल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस साल की सबसे कामयाब फ़िल्म एवेंजर्स एंडगेम है, जिसने 53 करोड़ से अधिक कलेक्शन पहले दिन किया था। फ़िल्म ने 365 करोड़ से अधिक लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था। यह आंकड़ा अभी तक कोई बॉलीवुड फ़िल्म भी नहीं छू सकी है। फास्ट एंड फ्यूरियस- हॉब्स एंड शॉ ने भी 13 करोड़ से अधिक पहले दिन कमाये थे और 68 करोड़ से अधिक लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था।

साल 2019 की दूसरी सबसे कामयाब फ़िल्म द लायन किंग है, जिसने 11 करोड़ की ओपनिंग ली थी और 150 करोड़ से अधिक लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था। स्पाइडरमैन- फार फ्रॉम होम ने 9.75 करोड़ पहले दिन जमा किये और 85 करोड़ से ज़्यादा लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया। कैप्टन मारवल ने 12 करोड़ से अधिक पहले दिन कमाये थे, जबकि 84 करोड़ से अधिक लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था। जोकर के सामने बॉलीवुड फ़िल्म वॉर की बड़ी चुनौती है, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन शुरुआत की है। 

यह भी पढे़ं: रितिक-टाइगर की वॉर ने रिलीज़ के पहले दिन ध्वस्त किये कमाई के सभी रिकॉर्ड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.