Move to Jagran APP

Box Office पर जॉन अब्राहम का परमाणु धमाका, 2018 की Top 10 ओपनिंग में शामिल

परमाणु परीक्षण जैसे दिलचस्प विषय पर बनी होने के बावजूद जॉन की परमाणु कई अपेक्षाकृत छोटी फ़िल्मों से पिछड़ गयी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 12:54 PM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 03:06 PM (IST)
Box Office पर जॉन अब्राहम का परमाणु धमाका, 2018 की Top 10 ओपनिंग में शामिल
Box Office पर जॉन अब्राहम का परमाणु धमाका, 2018 की Top 10 ओपनिंग में शामिल

मुंबई। नब्बे के दशक में हुए मशहूर परमाणु परीक्षण पर आधारित जॉन अब्राहम की फ़िल्म 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ़ पोखरण' बॉक्स ऑफ़िस को हिलाने में कामयाब नहीं हो सका, लिहाज़ा फ़िल्म का पहला दिन हल्का रहा।

loksabha election banner

25 मई को रिलीज़ हुई 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ़ पोखरण' ने बॉक्स ऑफ़िस पर धीमी शुरुआत की है। 1935 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई फ़िल्म ने सिर्फ़ 4.82 करोड़ पहले दिन जमा किये। परमाणु से हालांकि बेहतर कलेक्शन की उम्मीद थी। निर्देशक अभिषेक शर्मा ने फ़िल्म बनाने के लिए जिस विषय को चुना है, वो बिल्कुल नया है। अभी तक किसी फ़िल्मकार ने आज़ाद भारत के इतिहास में हुई इस महत्वपूर्ण घटना को बड़े पर्दे पर दिखाने की कल्पना नहीं की थी। विषय की इसी नवीनता की वजह से माना जा रहा था कि ये परमाणु विस्फोट बॉक्स ऑफ़िस को भी हिलाकर रख देगा। 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ़ पोखरण' में जॉन अब्राहम और डायना पेंटी ने मुख्य किरदार निभाये हैं। 

अगर इस साल रिलीज़ हुई फ़िल्मों की बात करें तो 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ़ पोखरण' आठवीं बेस्ट ओपनिंग है। परमाणु परीक्षण जैसे दिलचस्प विषय पर बनी होने के बावजूद जॉन की परमाणु कई अपेक्षाकृत छोटी फ़िल्मों से पिछड़ गयी है। इनमें आलिया भट्ट की राज़ी और सोनू के टीटू की स्वीटी के नाम लिये जा सकते हैं। 2018 के टॉप 10 ओपनिंग कलेक्शन इस प्रकार हैं-

बाग़ी2- 25.10 करोड़ पद्मावत- 24 करोड़ (पेड प्रीव्यूज़ मिलाकर)

पैडमैन- 10.26 करोड़

रेड- 10.04 करोड़

राज़ी- 7.53 करोड़

सोनू के टीटू की स्वीटी- 6.42 करोड़

अक्टूबर- 5.04 करोड़

परमाणु: द स्टोरी ऑफ़ पोखरण- 4.82 करोड़

परी- 4.36 करोड़

102 नॉट आउट- 3.52 करोड़

'परमाणु- द स्टोरी ऑफ़ पोखरण' का पहला दिन हल्का रहने की पीछे जानकार इसे सीमित प्रमोशंस को मानते हैं। सह निर्माताओं के साथ हुए विवाद की वजह से फ़िल्म की रिलीज़ डेट कई बार खिसकी, जिसके चलते जॉन प्रमोशंस को पर्याप्त समय नहीं दे सके। वहीं, शुक्रवार को आईपीएल का सेमी फाइनल होने की वजह से भी फ़िल्म को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। 'परमाणु', जॉन के लिए भी ज़रूरी फ़िल्म है। हालांकि शनिवार और रविवार को उम्मीद है कि परमाणु ज़्यादा दर्शकों को खींचेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.