Move to Jagran APP

Box Office: गोल्ड के इतना करीब पहुंची सत्यमेव जयते, जानिये दोनों की कमाई

यदि ऐसा होता है तो सत्यमेव जयते भी गोल्ड की तरह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जायेगी।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 04:09 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 09:40 AM (IST)
Box Office: गोल्ड के इतना करीब पहुंची सत्यमेव जयते, जानिये दोनों की कमाई
Box Office: गोल्ड के इतना करीब पहुंची सत्यमेव जयते, जानिये दोनों की कमाई

मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के कलेक्शन 100 करोड़ रूपये पार के बाद सुस्त हो कर स्थिर हो गए हैं जबकि जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई की फिल्म सत्यमेव जयते में अब ही बड़ी बढ़त देखी जा रही है।

loksabha election banner

मिलाप ज़वेरी के निर्देशन में बनी जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई की फिल्म सत्यमेव जयते ने इस गुरूवार यानि 16वें दिन एक करोड़ 35 लाख रूपये का कलेक्शन किया। पिछले दो दिनों से ये फिल्म दो करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर रही थी। फिल्म को अब तक 89 करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है।

फिल्म के इस ट्रेंड को देखते हुए एक बार फिर वीकेंड अच्छा होने की उम्मीद है और माना जा रहा है कि अगले तीन दोनों में फिल्म दस करोड़ के आसपास पहुंच सकती है। यदि ऐसा होता है तो सत्यमेव जयते भी गोल्ड की तरह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जायेगी।

हालांकि उसकी राह में नई रिलीज़ स्त्री और यमला पगला दीवाना फिर से बाधा बन सकते हैं। सत्यमेव जयते ने पहले हफ़्ते में 64 करोड़ 46 लाख रूपये का कलेक्शन किया था और 20 करोड़ 52 लाख रूपये से ओपनिंग लेते हुए अब तक की सबसे बड़ी एडल्ट कलेक्शन वाली फिल्म बन गई। सत्यमेव जयते की पहले वीकेंड की कमाई 28 करोड़ 47 लाख रूपये रही जबकि दूसरे वीकेंड की आठ करोड़ 90 लाख रूपये l

उधर रीमा कागती के निर्देशन में स्वतंत्र भारत के पहले हॉकी ओलम्पिक गोल्ड की कहानी पर बनी फिल्म गोल्ड ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर तीसरे गुरुवार को एक करोड़ रूपये से कम का कलेक्शन किया है। अब गोल्ड की कुल कमाई 103 करोड़ रूपये के आसपास हो गई है। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। गोल्ड अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की ऐसी नौंवी फिल्म है जिसने 100 करोड़ रूपये का कलेक्शन हासिल किया। फिल्म की कहानी साल 1948 में लंदन में हुए ओलम्पिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हॉकी का पहला ओलम्पिक गोल्ड लाने की है। फिल्म में मौनी रॉय, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह और अमित साध भी हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office पर यमला... फिर से और स्त्री रिलीज़, पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.