Move to Jagran APP

Box Office: परमाणु की कमाई इतनी बढ़ी, आलिया की राज़ी बनायेगी ये रिकॉर्ड

राज़ी ने अजय देवगन की रेड के 103 करोड़ सात लाख रूपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और अब अगला निशाना सोनू के टीटू की स्वीटी का है l

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Wed, 30 May 2018 03:30 PM (IST)Updated: Thu, 31 May 2018 11:45 AM (IST)
Box Office: परमाणु की कमाई इतनी बढ़ी, आलिया की राज़ी बनायेगी ये रिकॉर्ड
Box Office: परमाणु की कमाई इतनी बढ़ी, आलिया की राज़ी बनायेगी ये रिकॉर्ड

मुंबई। भारत के दूसरे परमाणु परीक्षण से जुड़ी कहानी पर बनी जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु द स्टोरी ऑफ़ पोखरण ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार यानि पांचवे दिन तीन करोड़ से अधिक कलेक्शन किया है। उधर आलिया भट्ट की राज़ी इस साल की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनने के करीब पहुंच गई है।

loksabha election banner

अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी परमाणु द स्टोरी और पोखरण ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांचवे दिन यानि तीन करोड़ 81 लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म को अब तक 28 करोड़ 69 लाख रूपये की कमाई हुई है। परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरण ने चार करोड़ 82 लाख से ओपनिंग ली थी ।पहले वीकेंड में परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरण 20 करोड़ 78 लाख रूपये जोड़ पाई थी। परमाणु को माउथ पब्लिसिटी के जरिये फ़ायदा हो रहा है और ये आगे भी जारी रहता है तो फिल्म को पहले सप्ताह में 35 करोड़ रूपये तक का कलेक्शन मिल सकता है। ये फिल्म देश भर में 1935 और विदेश में 270 स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई है। जहां तक जॉन अब्राहम की बात है तो इस फिल्म के जरिये उन्होंने अपनी पिछली दो फिल्मों रॉकी हैंडसम पर फोर्स 2 के वीकेंड कलेक्शन को पार कर लिया है।

फिल्म परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण भारत की उस ऐतिहासिक घटना पर आधारित है जिसके चलते देश परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में मजबूती से आ खड़ा हुआ था। कहानी भारत के दूसरे परमाणु परीक्षण यानि पोखरण 2 से जुड़ी है। भारत ने 1998 में 11 से 13 मई के बीच राजस्थान के पोखरण टेस्ट रेंज में ऑपरेशन शक्ति के नाम से दूसरा परमाणु परीक्षण किया था, जिसमें पांच परमाणु बम का टेस्ट एक्सप्लोजन किया गया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (पूर्व राष्ट्रपति) इस प्रोजेक्ट के हेड थे और तब के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने परीक्षण के मसौदे पर साइन किया था। पोखरण में ही भारत ने 1974 में पहला परमाणु परीक्षण भी किया था। परमाणु अपनी रिलीज़ से पहले विवादों में भी रही है। विवाद को सुलझाने के लिए अदालत को दखल देना पड़ा और तब जा कर फिल्म 25 मई को रिलीज़ हो पाई। इस फिल्म में जॉन के साथ डायना पेंटी और बमन ईरानी ने भी अहम् रोल किया है।

उधर, आलिया भट्ट की फिल्म राज़ी का अच्छा दौर जारी है। फिल्म ने मंगलवार को एक करोड़ 80 लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म अब तक 106 करोड़ 12 लाख रूपये कमा चुकी है। राज़ी ने अजय देवगन की रेड के 103 करोड़ सात लाख रूपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और अब अगला निशाना सोनू के टीटू की स्वीटी का है, जिसने 108 करोड़ पांच लाख रूपये का कलेक्शन किया था। ऐसा करते ही राज़ी, पद्मावत और बाग़ी 2 के बाद इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन जायेगी। इस लिस्ट में एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर के 223 करोड़ का कलेक्शन शामिल नहीं है।

यह भी पढ़ें: Box Office:सोमवार को भी जॉन अब्राहम की ‘परमाणु’ ने दम दिखा दिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.