Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jawan Worldwide Collection Day 29: अपने रास्ते के कांटे को हटाने के लिए तैयार है 'जवान', जबरदस्त हुआ कारोबार

    Jawan Worldwide Box Office Collection Day 29 शाह रुख खान की फिल्म जवान की रिलीज को आज 1 महीना पूरा हो चुका है। हालांकि एक महीने बाद भी दुनियाभर में किंग खान की जवान का जलवा कायम है। शाह रुख खान की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 29 दिनों में कितनी कमाई की और अब किस फिल्म को रास्ते से हटाने की जवान की तैयारी है यहां पर पढ़ें आंकड़े-

    By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Fri, 06 Oct 2023 07:14 PM (IST)
    Hero Image
    जवान ने 29 दिनों में दुनियाभर में की इतनी कमाई / फोटो- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jawan Worldwide Collection Day 29: शाह रुख खान-नयनतारा की फिल्म 'जवान' इंडिया में भले ही कछुए की चाल चल रही हो, लेकिन दुनियाभर में एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी सफलता का डंका बजा दिया है। किंग खान की 'पठान' के बाद ये दूसरी फिल्म है, जिसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जवान' की रिलीज को 29 दिन हो चुके हैं, लेकिन वर्ल्डवाइड ये फिल्म बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं। 29वें दिन जवान ने दुनियाभर में क्या गदर मचाया और अब किन दो फिल्मों का पत्ता साफ करने की ये तैयारी कर रही है, यहां पर पढ़ें पूरे आंकड़ें-

    वर्ल्डवाइड बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है 'जवान'

    शाह रुख खान के लिए साल 2023 शानदार साबित हुआ है। क्योंकि अपनी दोनों फिल्मों 'पठान' और 'जवान' की कमाई से वह बॉक्स ऑफिस के बेताज बादशाह बन चुके हैं। वर्ल्डवाइड किंग खान के क्रेज से हम सब ही वाकिफ हैं। उनके चाहने वाले इंडिया में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कोने-कोने में हैं।

    यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Collection: दुनियाभर में है 'जवान' का जलवा, KGF 2 को पटखनी देने के लिए चाहिए बस चंद करोड़

    उनकी फिल्म 'जवान' के कलेक्शन पर उनके स्टारडम का असर साफ झलक रहा है। साउथ डायरेक्टर एटली की एक्शन ड्रामा फिल्म 'जवान' ने महज 29 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 1108 करोड़ की कमाई कर ली है। नयनतारा-दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 29वें दिन लगभग 5 करोड़ की कमाई की है।

    जवान वर्ल्डवाइड 29 डेज कलेक्शन- 

    वर्ल्डवाइड 'जवान' टोटल कलेक्शन  1108 करोड़ रुपए
    'जवान' ओवरसीज कलेक्शन  374.4 करोड़ रुपए 
    जवान 29 डे सिंगल डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन 5 करोड़ रुपए

    क्या इन दो फिल्मों के रिकॉर्ड को ब्रेक करेंगे किंग खान

    शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' वर्किंग डेज पर भले ही स्लो हो रही हो, लेकिन वीकेंड पर इस फिल्म की रफ्तार न सिर्फ इंडिया में, बल्कि दुनियाभर में भी बढ़ रही है। बाहुबली, गदर 2 और पठान को कुचलकर आगे आई अब 'जवान' अपने रास्ते के अगले कांटे 'केजीएफ 2' को बॉक्स ऑफिस पर रौंदने की तैयारी में हैं।

    इस फिल्म को कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश की मूवी को बीट करने के लिए 'जवान' को केवल 108 करोड़ की और कमाई करनी है। शाह रुख खान-नयनतारा की मूवी का ओवरसीज कलेक्शन 374 करोड़ तक पहुंच चुका है।

    यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Collection: भारत के बाद मिडिल ईस्ट में लहराया 'जवान' का परचम, वर्ल्डवाइड कमाई में रचा इतिहास