विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan Box Office Day 12: बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' लेकर आया तूफान, अब 'गदर-2' का अगला रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 19 Sep 2023 08:21 AM (IST)Updated: Tue, 19 Sep 2023 08:28 AM (IST)

Jawan Box Office Day 12 Collection शाह रुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर बवंडर ला दिया है ...और पढ़ें

Jawan Box Office Day 12 Collection / Photo- Instagram
Jawan Box Office Day 12 Collection / Photo- Instagram

HighLights

  1. 'जवान' तोड़ेगी 'गदर 2' का एक और रिकॉर्ड
  2. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' की 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी
  3. बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' ने सोमवार को किया इतना कलेक्शन

नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Box Office Day 12 Collection: शाह रुख खान ने एक्शन ड्रामा फिल्म 'जवान' के साथ बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। उनकी फिल्म हर दिन के नए रिकॉर्ड्स के साथ फैंस को हैरान कर रही है। साउथ डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बनी ये अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।

किंग खान की ये इस साल की दूसरी फिल्म है, जिनसे कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। रविवार को 34 करोड़ का बिजनेस करने वाली, इस फिल्म का सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा और अब 'जवान' गदर 2 का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ेगी, यहां पर जानिये पूरे आंकड़े।

'जवान' ने सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने नोट

शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। इस फिल्म ने करीबन 70 से 75 करोड़ के बीच घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी। किंग खान की फिल्म के लिए वीकेंड काफी अच्छा साबित हुआ। हालांकि, पहले हफ्ते में वर्किंग डे का इस एक्शन ड्रामा फिल्म पर काफी असर पड़ा।

यह भी पढ़ें: Jawan को 'ऑस्कर' में देखना चाहते हैं डायरेक्टर एटली, बोले- 'मैं शाह रुख सर से इस बारे में बात करने वाला हूं'

'जवान' ने दूसरे वीकेंड पर रविवार को सिंगल डे पर टोटल 34 करोड़ के करीब कमाई की थी। अब सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान ने दूसरे सोमवार को सिंगल डे पर लगभग 13.57 करोड़ की हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का अब तक टोटल नेट कलेक्शन करीबन 493.38 करोड़ तक पहुंचा है, जबकि फिल्म की ग्रॉस कमाई 574.3 करोड़ तक हुई है।

जवान घरेलू बॉक्स ऑफिस के 12वें दिन पर टोटल आंकड़ें- 

'जवान' इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 574.3 करोड़ रुपए सोमवार सिंगल डे कलेक्शन
'जवान' इंडिया नेट कलेक्शन  493.8 करोड़ रुपए
हिंदी कलेक्शन 444.01 करोड़ रुपए 13.57 करोड़ 
तमिल कलेक्शन 26.87 करोड़ रुपए 69 लाख 
तेलुगु कलेक्शन 22.5 करोड़ रुपए 1.49 करोड़ रुपए

'गदर 2' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टूटेगा रिकॉर्ड

'जवान' ने हिंदी भाषा में टोटल 444.01 करोड़ का बिजनेस किया, जबकि तमिल में सोमवार को फिल्म की कमाई लगभग 69 लाख हुई और तेलुगु में एटली की फिल्म ने 1.49 करोड़ के करीब सिंगल डे बिजनेस किया। 'जवान' ने तमिल भाषा में 12 दिनों में टोटल 26.87 करोड़ और तेलुगु 22.5 करोड़ का बिजनेस किया।

आपको बता दें कि 'गदर 2' ने 24 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज कमाई करके 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब किंग खान 'जवान' की फास्टेस्ट कमाई के साथ जल्द ही 'गदर 2' का 520 करोड़ का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ब्रेक करने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Jawan Box Office: इस बार साउथ में 'जवान' ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहली बार किसी हिंदी फिल्म ने हासिल किया ये मुकाम