विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में 'जवान' पास या फेल? कलेक्शन जान शाह रुख को भी हो जाएगी टेंशन!

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Mon, 11 Sep 2023 10:17 PM (IST)

Jawan Day 5 Box Office Collection शाह रुख खान स्टारर जवान सबसे ज्यादा वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई ...और पढ़ें

Jawan की कमाई में पांचवें दिन भारी गिरावट। Photo- Twitter
Jawan की कमाई में पांचवें दिन भारी गिरावट। Photo- Twitter

HighLights

  1. मंडे को जवान की कमाई में भारी गिरावट
  2. पांचवें दिन जवान ने किया सबसे कम कलेक्शन
  3. जवान का कलेक्शन जानकर रह जाएंगे दंग

 नई दिल्ली, जेएनएन। Box Office Report of Shah Rukh Khan Jawan: शाह रुख खान ने पांच साल बाद ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' बॉलीवुड में कमबैक किया और वह छा गए। अब 'जवान' की रिकॉर्डतोड़ सफलता ने शाह रुख को बॉक्स ऑफिस का असली बादशाह बना दिया है। फिल्म सबसे ज्यादा वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। 

शाह रुख खान स्टारर 'जवान' ने वीकेंड पर तो जमकर कमाई की। हर दिन का रिकॉर्ड तोड़ रही थी। बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछा छोड़ आगामी फिल्मों के लिए टेंशन बन रही थी, लेकिन वीकडेज शुरू होते ही कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई। 

यह भी पढ़ें- Jawan Box Office Record: रिलीज के चार दिनों में जवान ने उड़ाया गर्दा, सबसे तेज 250 करोड़ कमाने वाली बनी फिल्म

पांचवें दिन जवान की कमाई में भारी गिरावट

वीकेंड्स में तो फिल्मों की कमाई का ग्राफ हमेशा ऊपर रहता है। सबसे बड़ा टेस्ट तो वीकडेज में होता है। फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास, यह काफी मायने रखता है। 'जवान' के लिए मंडे थोड़ा ठंडा रहा। चार दिन के मुकाबले फिल्म ने पांचवे दिन आधी कमाई की। मंडे को कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, एटली द्वारा निर्देशित 'जवान' ने मंडे को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम कमाई की है। कलेक्शन सिर्फ 30 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले चार दिन की तुलना में काफी कम रहा। फिलहाल, ये शुरुआती आंकड़े हैं। सही नंबर्स इससे कम या ज्यादा भी हो सकते हैं।

जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में 'जवान' का क्रेज है। वर्ल्डवाइड में 'जवान' ने सिर्फ चार दिन में 500 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 129.60 करोड़, दूसरे दिन, 110.87 करोड़, तीसरे दिन 144.22 करोड़ और चौथे दिन 136.10 करोड़ कमाए हैं। कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 520.79 करोड़ है। 

7 सितंबर को रिलीज हुई 'जवान' में शाह रुख खान ने डबल रोल प्ले किया है। किंग खान के अलावा लीड रोल में नयनतारा, विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। 

यह भी पढ़ें- Jawan Weekend Collection: जवान की दहाड़ के आगे तारा सिंह और रॉकी भाई ने टेके घुटने, बिजनेस देख घूम जाएगा दिमाग