विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan Day 2 Box Office Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'जवान', दूसरे दिन शाह रुख की फिल्म ने की धाकड़ कमाई

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 08 Sep 2023 09:22 PM (IST)

Jawan Box Office Collection Day 2 जवान रिलीज के बाद से ही धुआंधार कमाई कर रही है। पहले दिन ताबड़तोड़ ...और पढ़ें

Jawan ने दूसरे दिन की धाकड़ कमाई। Photo-Twitter
Jawan ने दूसरे दिन की धाकड़ कमाई। Photo-Twitter

HighLights

  1. दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जवान का जादू बरकरार
  2. शाह रुख की जवान ने शुक्रवार को किया शानदार कलेक्शन
  3. जवान ने दो दिन में ही 100 करोड़ के पार

 नई दिल्ली, जेएनएन। Box Office Report of Jawan: शाह रुख खान की 'जवान' थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। एटली के निर्देशन में बनी फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था। अब मूवी बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने महज दूसरे दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। जानिए फिल्म का शुक्रवार का कलेक्शन।

शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। 'गदर 2' के तहलका के बाद अब चारों ओर 'जवान' की आवाज गूंज रही है। साल 2023 में शाह रुख की ये दूसरी फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिलचस्प बात ये है कि 'जवान' शाह रुख की इसी साल रिलीज हुई 'पठान' को भी पीछे छोड़ रही है। खैर, चलिए आपको बताते हैं कि 'जवान' ने दूसरे दिन कितना बिजनेस किया है।

यह भी पढ़ें- Jawan: एक आंख पर पट्टी बांधकर थिएटर में 'जवान' देखने पहुंचे फैंस, शाह रुख खान ने दिया मजेदार रिएक्शन

दूसरे दिन भी बरकरार है जवान का जादू

7 सितंबर को रिलीज हुई 'जवान' का पहले दिन का कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। भारत में टिकट काउंटर्स पर 'जवान' ने 65 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'जवान' ने दूसरे दिन 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दो दिन में मूवी 125 करोड़ कमा चुकी है। हालांकि, अभी एग्जेक्ट आंकड़े सामने नहीं आए हैं। सही कलेक्शन इससे ज्यादा भी हो सकते हैं।

क्या है जवान की कहानी?

'जवान' की कहानी करप्शन पर आधारित है। ह्यूमर और एक्शन से भरी फिल्म में ऐसे कई सींस हैं, जो समाज को बेहतर बनाने का संदेश देते हैं। शाह रुख खान ने फिल्म में डबल रोल किया है। नयनतारा और दीपिका पादुकोण ने भी अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता है।

दीपिका की भूमिका भले ही कम थी, लेकिन वह सभी का ध्यान खींचने में कामयाब रहीं। नयनतारा की शानदार एक्टिंग से आखिर कौन नहीं वाकिफ है। शाह रुख, दीपिका और नयनतारा के अलावा अहम किरदार में संजय दत्त, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा और एजाज खान हैं।

यह भी पढ़ें- Jawan Worldwide Collection: सिर्फ 'जवान' ही नहीं! ओपनिंग डे पर इन फिल्मों ने भी छूआ 100 करोड़ का आंकड़ा