Jaat Box Office Collection Day 1: Sikandar के अरमानों पर जाट का चला 'बुल्डोजर', फर्स्ट डे Sunny Deol की फिल्म पास या फेल?
Jaat Box Office Collection Day 1 सनी देओल की मच अवेटेड पैन इंडिया एक्शन फिल्म जाट सिनेमाघरों में आ चुकी है। इस फिल्म के साथ एक्टर ने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा। ब्लॉकबस्टर हिट के लिए मशहूर मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित जाट से सनी देओल ने दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी आ गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी फिल्म गदर 2 (Gadar 2) के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने के बाद सनी देओल (Sunny Deol) दो साल बाद फिर वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म जाट (Jaat) 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सनी देओल और रणदीप हुड्डा की पैन इंडिया एक्शन फिल्म जाट को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यूज मिले हैं। गोपीचंद मालिनेनी द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है।
कई जगह थिएटर्स में दिखा दर्शकों की भीड़
जाट के पूरे भारत में लगभग 5600 शो हैं। सनी देओल स्टारर इस फिल्म ने सुबह और दोपहर के शो में 12.49% की ऑक्यूपेंसी देखी। 18 अप्रैल तक कोई अन्य बॉलीवुड फिल्म रिलीज होने वाली नहीं है, इसलिए ऐसा लगता है कि सनी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। जाट की प्री-सेल्स उतनी प्रभावशाली नहीं रही, क्योंकि इसने केवल 2.37 करोड़ रुपये ही कमाए। हालांकि, फिल्म के टियर टू और टियर थ्री शहरों में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
(फोटो क्रेडिट: X)
यह भी पढ़ें: Jaat को मिला अन्ना का साथ, Suniel Shetty ने फिल्म की तारीफ करते हुए सनी देओल के लिए किया पोस्ट
पहले दिन कितना रहेगा फिल्म का कलेक्शन?
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म के अर्ली ट्रेंड्स भी आ गए हैं। जाट ने पहले दिन 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जोकि सनी देओल की फिल्म के लिए अच्छा कलेक्शन है। उस हिसाब से देखा जाए तो जाट ओपनिंग डे पर 10 से 12 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।
वहीं एक हिसाब से तो जाट का कलेक्शन सलमान खान की सिकंदर के कलेक्शन से पहले दिन के हिसाब से तो कम रहा। सिकंदर ने पहले दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले दिन तो ये कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन आने वाले दिनों में फिल्म सिकंदर को ओवरटेक जरूर कर सकती है।
सनी देओल की इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
जाट की ओपनिंग सनी देओल की अन्य फिल्मों से काफी बेहतर है। इस फिल्म ने साल 2022 में रिलीज हुई चुप (3.06 करोड़), सिंह साब दी ग्रेट (6 करोड़), यमला पगला दीवाना 2 (7.05 करोड़), घायल वन्स अगेन (7.20 करोड़) और यमला पगला दीवाना (7.95 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि गदर 2 अभी भी 41 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अभिनेता के करियर की सबसे बड़ी ओपनर है। फिल्म ने कुल 686 करोड़ रुपये कमाए थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल आने वाले समय में लाहौर 1947, बॉर्डर 2 और रामायण पार्ट 1 में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो भगवान हनुमान की भूमिका निभा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Jaat Review: सनकी 'जाट' का हाई वोल्टेज एक्शन ड्रामा, गदर 2 के बाद Sunny Deol की अगली ब्लॉकबस्टर की हुई लोडिंग
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।