विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Welcome To The Jungle की नाक के नीचे से बाजी मार ले गई Mai Vapas Aaunga, 21वें दिन लगा दी पैसों की झड़ी

Published: Thu, 02 Jul 2026 08:52 PM (IST)

इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने दर्शकों पर भरोसा करते हुए धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऐसे समय में जहां ज्यादातर फिल्ममेकर बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी कमाई के पीछे भाग रहे हैं, इम्तियाज अली की लेटेस्ट रिलीज ने सब कुछ दर्शकों पर छोड़ दिया। फिल्म मैं वापस आउंगा ने ऑडियंस-फर्स्ट की रणनीति अपनाई। धीरे-धीरे फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ी और इसकी नतीजा बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है।

थिएटर में रिलीज से पहले ही मेकर्स ने तय कर लिया था कि वे ओपनिंग-वीकेंड के आंकड़ों पर निर्भर नहीं रहेंगे। इसके बजाय, उन्होंने दर्शकों पर भरोसा किया और उनसे जुड़ने की कोशिश की। मैं वापस आऊंगा (Mai Vapas Aaunga) को वर्ड ऑफ माउथ का बहुत फायदा मिला।

यह भी पढ़ें- क्या सनी कौशल ने Sharvari Wagh से जलन की वजह से किया ब्रेकअप? प्यार के बीच आया करियर

हर बीतते दिन के साथ फिल्म ने पकड़ी रफ्तार

12 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमा शुरुआत के बावजूद, दूसरे वीकेंड में बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की। भले ही यह बहुत बड़ी कमर्शियल सफलता नहीं बन पाई, लेकिन इसकी चर्चा हर तरफ है। सोशल मीडिया इसके वायरल वीडियोज से भरा हुआ है। फिल्म ने पहले तीन दिन में सिर्फ 5 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन बाद में इसने रफ्तार पकड़ी। रिलीज के 21वें दिन, फिल्म ने दुनिया भर में 77 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Mai wapas aaunga (1)

कितना रहा 21वें दिन का कलेक्शन?

Sacnilk के अनुसार, फिल्म के अभी 660 शो में चल रहे हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते 12. 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन 22.55 करोड़ रुपये रहा। वहीं 21वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। फिल्म ने अब तक 95 लाख का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका नेट कलेक्शन 51.90 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में इसकी कुल ग्रॉस कमाई अब तक 61.81 करोड़ रुपये रही है।

Mai wapas aaunga (2)

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ लीड एक्टर के तौर पर नजर आए। यह फिल्म एक 95 साल के बुज़ुर्ग की कहानी है, जिनका प्यार पार्टिशन के समय उनसे अलग हो गया। अचानक से वो लाहौर जाने की जिद करने लगते हैं और इसी कोशिश के दौरान उन्हें स्ट्रोक आ जाता है। उन्हें बीच-बीच में अपने प्यार की याद आती रहती है और उनका पोता बंटवारे से पहले के समय की बिखरी हुई बातों को जोड़ने की कोशिश करता है।

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga OTT: ओटीटी पर प्यार का पाठ पढ़ाएगी 'मैं वापस आऊंगा', कब और कहां होगी स्ट्रीम?