Move to Jagran APP

Housefull 4 Box Office Collection Day 8: नहीं रुक रही है रफ्तार, 150 करोड़ के करीब पहुंची अक्षय कुमार की फ़िल्म

Housefull 4 Box Office Collection Day 8 फ़िल्म ने इस शुक्रवार को करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ फ़िल्म का पूरा कलेक्शन 145 करोड़ पहुंच गई है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 04:51 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 05:28 PM (IST)
Housefull 4 Box Office Collection Day 8: नहीं रुक रही है रफ्तार, 150 करोड़ के करीब पहुंची अक्षय कुमार की फ़िल्म
Housefull 4 Box Office Collection Day 8: नहीं रुक रही है रफ्तार, 150 करोड़ के करीब पहुंची अक्षय कुमार की फ़िल्म

नई दिल्ली, जेएनएन। Housefull 4 Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फ़िल्म हाउसफुल 4 लगातार बॉक्स ऑफ़िस पर बढ़त बनाए हुए है। पहले वीकेंड में शानदार कमाई के बाद फ़िल्म के लिए दूसरे वीकेंड की शुरुआत भी अच्छी हुआ है। हालांकि, दीपावली के बाद फ़िल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी-सी कमजोर पड़ी है, लेकिन सुस्त नहीं हुई है।  boxofficeindia.com के मुताबिक, फ़िल्म ने इस शुक्रवार को करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ फ़िल्म का पूरा कलेक्शन 145 करोड़ पहुंच गया है।

loksabha election banner

फ़िल्म जल्द ही 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी। हाउसफुल-4 के लिए अगला लक्ष्य हाउस फुल फ्रेंचाइजी की पहली फ़िल्म के ऑल टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ना होगा। हाउसफुल-1 का ऑलटाइम कलेक्शन करीब 165 करोड़ रुपए है। इसके अलावा अगर मल्टीस्टार फ़िल्म  हाउसफुल-4 इसी तरीके से कमाई करती रही, तो वह जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

अक्षय कुमार स्टार इस फ़िल्म को नई रिलीज़ 'उजड़ा चमन' से भी कुछ खास असर नहीं पड़ा। हालांकि, यह पहला दिन है जब फ़िल्म की कमाई दो अंक से नीचे आई है। इस सप्ताह हाउसफुल 4 के सामने कोई नई फिल्म की टक्कर नज़र नहीं आ रही है। हालांकि, आने वाले सप्ताह में आयुष्मान खुराना की बाला और नील नितिन मुकेश की बाइपास रोड रिलीज़ होगी। ऐसे में हाउसफुल की कमाई पर असर दिख सकता है।

हाउसफुल-4 भारत ही नहीं, विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। फ़िल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि हाउसफुल-4 विदेशों में 30.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा अमेरिका में करीब 7 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद ब्रिटेन में 4.14 करोड़ की कमाई कर चुका है। अब देखना होगा कि आने वाले हफ्ते में फ़िल्म कैसी कमाई करती है। हालांकि फिल्म के कलेक्शन को लेकर एक विवाद भी चल रहा है। लोगों को कहना है कि फिल्म के रिव्यू खराब होने बाद भी फिल्म इतना अच्छा कलेक्शन कैसे कर सकती है। साथ ही लोगों का कहना है कि ये कलेक्शन फेक हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.