Move to Jagran APP

Housefull 4 Box Office Collection Day 14: 200 करोड़ पर पहुंचने वाली है 'हाउसफुल 4', जानिए अब तक की कमाई

Housefull 4 Box Office Collection Day 14 हाउसफुल 4 इस साल की टॉप 10 फ़िल्मों की लिस्ट में शामिल हो गयी है। टॉप 5 के लिए अक्षय कुमार की ही फ़िल्म मिशन मंगल को पीछे छोड़ना होगा।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 09:18 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 02:06 PM (IST)
Housefull 4 Box Office Collection Day 14: 200 करोड़ पर पहुंचने वाली है 'हाउसफुल 4', जानिए अब तक की कमाई
Housefull 4 Box Office Collection Day 14: 200 करोड़ पर पहुंचने वाली है 'हाउसफुल 4', जानिए अब तक की कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। दिवाली वीकेंड में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फ़िल्म 'हाउसफुल 4' ने बॉक्स ऑफ़िस पर दो हफ़्तों का सफ़र पूरा कर लिया है। फ़िल्म 14 दिनों में 200 करोड़ के पड़ाव के बेहद नज़दीक पहुंच गयी है। फ़िलहाल 2019 की टॉप 10 फ़िल्मों में 'हाउसफुल 4' छठे पायदान पर है।

loksabha election banner

गुरुवार (7 नवंबर) को 'हाउसफुल 4' की रिलीज़ के 2 हफ़्ते पूरे हो गये। फ़रहाद सामजी निर्देशित 'हाउसफुल 4' ने गुरुवार को 3.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ 14 दिनों का कलेक्शन 189.73 करोड़ हो गया है। दूसरे हफ़्ते में हाउसफुल 4 ने शुक्रवार को 8.05 करोड़, शनिवार को 10.10 करोड़, रविवार को 13.12 करोड़, सोमवार को 5.45 करोड़, मगंलवार को 4.75 करोड़ और बुधवार को 3.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। फ़िल्म 200 करोड़ के पड़ाव से अब महज़ 10.27 करोड़ ही दूर है। 

फ़िल्म आज (शुक्रवार) तीसरे हफ़्ते में दाख़िल हो गयी है। माना जा रहा है कि इस वीकेंड में 'हाउसफुल 4', 200 करोड़ के पड़ाव को पार कर लेगी। अगर पिछले 2 हफ़्तों में 'हाउसफुल 4' के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस देखें तो 25 अक्टूबर को धनतेरस के दिन रिलीज़ हुई फ़िल्म ने 19.08 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी। ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने 53.22 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने 141.31 करोड़ जमा किये थे, जबकि दूसरे हफ़्ते में 48.42 करोड़ जमा कर लिये। 

'हाउसफुल 4' इस साल की टॉप 10 फ़िल्मों की लिस्ट में शामिल हो गयी है, पर टॉप 5 में जगह बनाने के लिए 'हाउसफुल 4' को अक्षय कुमार की ही फ़िल्म 'मिशन मंगल' को पीछे छोड़ना होगा, जिसने 200.16 करोड़ का कलेक्शन किया था।

वहीं, ऑल टाइम ग्रॉसर फ़िल्मों की लिस्ट में 'हाउसफुल 4' ने अक्षय और रजनीकांत की फ़िल्म '2.0' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 188 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब रणबीर कपूर की 'यह जवानी है दीवानी' हाउसफुल 4 के निशाने पर है, जिसने 190.03 करोड़ बटोरे थे। 8 नवंबर से 'हाउसफुल 4' के सामने बाला की चुनौती आ गयी है। आयुष्मान खुराना की इस फ़िल्म से ट्रेड को काफ़ी उम्मीदें हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.