Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Stree 2 Box Office Day 39: सरकटे के आतंक ने छुआ ये जादुई आंकड़ा, इन फिल्मों की राह पर चल किया जबरदस्त कलेक्शन

    Updated: Sun, 22 Sep 2024 08:33 PM (IST)

    हॉरर और कॉमेडी के कंटेंट से सजी फिल्म स्त्री 2 का जबरदस्त क्रेज लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से धुआंधार कमाई करती नजर आ रही है। इस मूवी को जिसने भी देखा हर किसी ने इसकी तारीफ ही की। वहीं अब स्त्री 2 ने कई फिल्मों की राह पर चल रविवार को अच्छा कलेक्शन किया।

    Hero Image
    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stree 2 Box Office Collection Day 39: अमर कौशिक की डायरेक्टोरियल फिल्म 'स्त्री 2' का जादू कम होने का नाम नहीं ले रहा। हॉरर और कॉमेडी के कॉन्सेप्ट पर बनी यह सुपर थ्रिलर फिल्म तगड़ी और लीक से हटकर कहानी के कारण पसंद की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंदेरी के लोगों को पहले 'स्त्री' और फिर 'सरकटे के आतंक' से बचाने वालीं श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की अदाकारी ने पहले ही लोगों का दिल छू लिया है। वहीं, उनके प्रेमी 'बिक्की' यानी राजुकमार राव (Rajkummar Rao) के हास्य भरे संवाद ने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया है।

    जबरदस्त कलेक्शन कर रही 'स्त्री 2'

    'स्त्री 2' फिल्म ने कम समय में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। वहीं, 500 करोड़ तक पहुंचने के लिए भी इस मूवी को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। लेकिन इस स्त्री की रफ्तार यहीं खत्म नहीं होती। अब फिल्मने एक और जादुई आंकड़े को छू लिया है। इसी के साथ 'स्त्री 2' ने अपने नाम एक अन्य रिकॉर्ड भी कर लिया है।

    इस क्लब में शामिल हुई श्रद्धा कपूर की फिल्म

    हॉरर-कॉमेडी जॉनर से भरपूर फिल्म 'स्त्री 2' ने शनिवार को 5.80 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, रविवार को फिल्म के बिजनेस में उछाल देखने को मिला है। 'स्त्री 2' ने संडे को 4.17 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ अब ये मूवी 600 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है।

    फिल्में जिन्होंने रचा अनोखा इतिहास

    बॉक्स ऑफिस पर वैसे तो कई फिल्मों ने इतिहास रच दिया है, लेकिन एक अनोखे कलेक्शन के साथ किसी नए क्लब में एंट्री की शुरुआत के लिए स्त्री 2 का नाम भी सामने आया है। तरण आदर्श के दिए डाटा के अनुसार, स्त्री 2 ने ये इतिहास रचा है।

    1. 100 करोड़- गजनी
    2. 200 करोड़- 3 इडियट्स
    3. 300 करोड़- पीके
    4. 400 करोड़- बाहुबली 2
    5. 500 करोड़- बाहुबली 2
    6. 600 करोड़- स्त्री 2

    यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे की शादी की ये तस्वीर हुई वायरल, खास रस्म को निभाते दिखे शक्ति कपूर