Move to Jagran APP

Box Office: आते ही 'स्त्री' के लिए ख़तरा बनी The Nun, कमा लिये इतने करोड़

हॉलीवुड फ़िल्म द नन से सबसे अधिक ख़तरा स्त्री को ही है, जो दूसरे हफ़्ते में है और बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दो दिनों में द नन ने स्त्री को पटखनी दे दी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 04:04 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 10:28 AM (IST)
Box Office: आते ही 'स्त्री' के लिए ख़तरा बनी The Nun, कमा लिये इतने करोड़
Box Office: आते ही 'स्त्री' के लिए ख़तरा बनी The Nun, कमा लिये इतने करोड़

मुंबई। एक तरफ़ बॉलीवुड की हॉरर कॉमेडी फ़िल्म 'स्त्री' बॉक्स ऑफ़िस बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड की पेशकश 'द नन' मज़बूती के साथ आगे बढ़ रही है। रिलीज़ के 3 दिनों में फ़िल्म ने ₹28 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अगर 'स्त्री' के साथ इसके कलेक्शंस का तुलनात्मक विश्लेषण करें तो 'द नन' 'स्त्री' पर भारी पड़ी है। 

loksabha election banner

शुक्रवार (7 सितम्बर) को रिलीज़ हुई 'द नन' ने ₹8 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन शनिवार (8 सितम्बर) को फ़िल्म ने ₹10.20 करोड़ जमा कर लिये। दो दिनों में 'द नन' का भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर कलेक्शन ₹18.20 करोड़ हो चुका है। फ़िल्म ने रविवार को 10 करोड़ और इकट्ठा कर लिये, जिसके साथ द नन का तीन दिनों का कलेक्शन 28.50 करोड़ हो गया है। 30 लाख रुपए पेड प्रीव्यूज़ के भी शामिल हैं। अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हुई यह फ़िल्म 1600 स्क्रींस पर दिखायी जा रही है। कोरिन हार्डी निर्देशित 'द नन', 'द कॉन्ज्यूरिंग 2' का स्पिन ऑफ़ है और इस सीरीज़ की पांचवी फ़िल्म है। फ़िल्म की कहानी 1952 में सेट है, जिसमें एक प्रीस्ट और नए धार्मिक शागिर्द को एक ख़तरनाक राज़ की खोज में दिखाया जाएगा। इन दोनों को वेटिकन ने एक नन के आत्म हत्या के केस की पड़ताल करने के लिए भेजा है। भारत में 'द कॉन्ज्यूरिंग 2' की सफलता को देखते हुए इसे यहां बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया जा रहा है।

2016 में आयी फ़िल्म ने ₹62 करोड़ का कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर किया था और सुपरहिट रही थी। 'द कॉन्ज्युरिंग सीरीज़' की शुरुआत 2013 में हुई थी। दूसरा भाग 2016 में आया। इसी सीरीज़ की फ़िल्मों से 'एनाबेल सीरीज़' का भी कनेक्शन है। 'एनाबेल' और 'एनाबेल क्रिएशन' 2014 और 2017 में आयी थीं। 'कॉन्ज्युरिंग' और 'एनाबेल सीरीज़' की फ़िल्मों की कहानियां एक-दूसरे से जुड़ी रहती हैं। 'एनाबेल क्रिएशन' ने ₹44.50 करोड़ का कलेक्शन किया था और फ़ायदे में रही थी।

भारत में हॉलीवुड फ़िल्मों के Top 10 Opening Collections 

इस साल रिलीज़ हुई हॉलीवुड फ़िल्मों की बात करें तो ज़्यादातर ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपना दम दिखाया है। हॉलीवुड फ़िल्मों के टॉप 10 ओपनिंग कलेक्शंस की लिस्ट में पहले स्थान पर इसी साल आयी 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' है तो अब 'द नन' की एंट्री भी इस लिस्ट में हो गयी है।

  • सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड इसी साल आयी 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' के नाम है, जिसने ₹31.30 करोड़ का शानदार कलेक्शन पहले दिन किया।
  • दूसरे स्थान पर 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' है, जिसने ₹11.92 करोड़ की ओपनिंग ली थी।
  • तीसरे स्थान पर इसी साल आयी 'डेडपूल 2' है, जिसने ₹11.25 करोड़ पहले दिन जमा किये।
  • चौथे स्थान पर 'एवेंजर्स- द एज ऑफ़ अल्ट्रॉन' है, जिसने ₹10.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी।
  • पांचवें स्थान पर 'द जंगल बुक' है, जिसने ₹10.09 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था।
  • छठे स्थान पर 'मिशन इम्पॉसिबिल फॉल आउट' है, जिसने लगभग ₹10 करोड़ की ओपनिंग ली है।
  • सातवें स्थान पर 'कैप्टन अमेरिका- सिविल वॉर' है, जिसे पहले दिन ₹8.53 करोड़ मिले थे।
  • 'बैटमैन वर्सेज़ सुपरमैन' है, जिसे भारत में पहले दिन ₹8.25 करोड़ मिले थे।
  • नौंवे स्थान पर 'द नन' आ गयी है, जिसने ₹8 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया है। 
  • दसवें स्थान पर 'थॉर- रैग्नारोक' को, जिसने ₹7.77 करोड़ पहले दिन इकट्ठा किये थे। 

भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली 10 हॉलीवुड फ़िल्में

भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फ़िल्मों में पहले नंबर पर इस साल रिलीज़ हुई 'एवेंजर्स द इनफिनिटी वॉर' है। अब देखते हैं कि 'द नन' इस लिस्ट में जगह बना पाती है या नहीं। टॉप 10 फ़िल्में इस प्रकार हैं-

  1. एवेंजर्स- इनफिनिटी वॉर- ₹222.69 करोड़
  2. जंगल बुक- ₹188 करोड़
  3. फ्यूरियस 7- ₹172 करोड़
  4. अवतार- ₹145 करोड़
  5. जुरासिक वर्ल्ड- ₹152 करोड़
  6. जुरासिक वर्ल्ड- फॉलन किंगडम- ₹117 करोड़
  7. एवेंजर्स- एज ऑफ़ अल्ट्रॉन- ₹111 करोड़
  8. 2012- ₹102 करोड़
  9. स्पायडरमैन 3- ₹100 करोड़
  10. द अमेज़िंग स्पायडरमैन- ₹96 करोड़ 

'द नन' से 'स्त्री' को सबसे अधिक ख़तरा

हॉलीवुड फ़िल्म 'द नन' से सबसे अधिक ख़तरा 'स्त्री' को ही है, जो दूसरे हफ़्ते में है और बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती दो दिनों में 'द नन' ने स्त्री को पटखनी दे दी है। अगर 'स्त्री' से इस फ़िल्म के कलेक्शंस की तुलना करें तो दूसरे वीकेंड में 'स्त्री' ने ₹21.90 करोड़ जमा किये हैं, जबकि 'द नन' ₹28.50 करोड़ इकट्ठा कर चुकी है। 'द नन' की रफ़्तार का असर 'स्त्री' पर इस हफ़्ते देखने को मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.