34वें दिन 'गदाधारी' बनी Hanuman Ansh, 'नीम करौली बाबा' की कृपा से बुधवार को दुनियाभर में जमकर हुई धनवर्षा
दुनियाभर में हनुमान अंश का क्रेज हर दिन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस से ज्यादा तेज ...और पढ़ें

हनुमान अंश वर्ल्डवाइड कलेक्शन/
HighLights
दुनियाभर में हनुमान अंश पर हुई नोटों की बारिश
34वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मूवी की हुई तगड़ी कमाई
अब तक कितने करोड़ रूपए कमा चुकी है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में जैसे-जैसे समय बिता रही है, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों के लिए घातक साबित होती जा रही है। लगातार 33 दिनों तक दुनियाभर की कमाई के मामले में धुआंधार स्पीड से दौड़ने वाली फिल्म 34वें दिन बॉक्स ऑफिस की बाहुबली बन चुकी है। मूवी ने बुधवार को दुनियाभर में कितने करोड़ का कलेक्शन किया, चलिए बताते हैं।
दुनियाभर में हनुमान अंश ने जमा ली है धाक
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हर सिंगल दिन डिवोशनल ड्रामा फिल्म हनुमान अंश 10 से 11 करोड़ के आसपास की कमाई कर रही है। हालांकि, दुनियाभर में भी फिल्म का सिक्का बखूबी चला है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म हनुमान अंश ने दुनियाभर में 180 करोड़ तक की कमाई कर ली है।
वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 153.13 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड कमाई के साथ ही कम से कम 7000% प्रॉफिट निकाल लिया है। हालांकि, फिल्म की रफ्तार बीतते वक्त के साथ और ज्यादा बढ़ रही है।

हनुमान अंश के सीक्वल का फैंस को इंतजार
हनुमान अंश की कहानी जहां खत्म हुई उससे ही फैंस ने यह अंदाजा लगा लिया था कि फिल्म का सीक्वल जरूर आएगा। फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने खुद हू मूवी के सीक्वल पर मुहर लगाई थी और बताया था कि इस पर काम शुरू हो चुका है। मेकर्स ने यह भी बताया कि फिल्म को पहले से ही वह तीन हिस्सों में बनाने की प्लानिंग कर रहे थे।

डिवोशनल ड्रामा फिल्म के पहले पार्ट में जहां नीम करौली बाबा के बचपन से लेकर उनकी सभी सिद्धियों को हासिल करने के लिए किए गए तप को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है। वहीं अब ट्रिलॉजी में विशाल चतुर्वेदी लक्ष्मण दास सबसे पूजनीय नीम करौली बाबा की जिंदगी को और भी गहराई से दिखाएंगे।
फिल्म के एक गाने ने मचाई खूब धूम
फिल्म की सिर्फ कहानी ही नहीं, बल्कि इसके गाने भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। खासतौर पर हनुमान अंश का 'जब जिद पे आ गई पार्वती' को यूट्यूब पर खूब सुना जा रहा है, जिसे साधु तिवारी ने गाया है।
