विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

54वें दिन Hanuman Ansh ने कमाई से रचा इतिहास, 'महाबली' बन मंगलवार को शाहरुख-आमिर की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Published: Wed, 30 Sep 2026 08:23 AM (GMT+05:30)

हनुमान अंश पर मंगलवार को 'बजरंग बली' की जमकर कृपा बरसी, क्योंकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।

हनुमान अंश वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

हनुमान अंश वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. हनुमान अंश ने तोड़ा आमिर-शाहरुख की फिल्मों का रिकॉर्ड

  2. घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ वर्ल्डवाइड भी बनाया दबदबा

  3. बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ पार करते ही तोड़े और रिकॉर्ड्स

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के सामने बड़ी-बड़ी फिल्मों का टिकना काफी मुश्किल हो रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो ये डिवोशनल ड्रामा फिल्म सरपट दौड़ रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड तो इस फिल्म की स्पीड दोगुनी है।

53 दिनों तक लगातार सॉलिड बिजनेस करने वाली हनुमान अंश पर मंगलवार को जमकर बजरंग बली की कृपा बरसी है और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक और जादुई आंकड़ा छूते हुए फिल्म ने नया इतिहास रच दिया है।

मंगलवार को हनुमान अंश ने बनाया एक और रिकॉर्ड

2026 के सेकंड हाफ में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh Collection) अपने सामने किसी को टिकने का मौका नहीं दे रही है। 54वें दिन 3.1 करोड़ कमाकर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो कब्जा किया ही, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी मंगलवार को फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनुमान अंश ने 54 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 408 करोड़ की कमाई की है। ये नया रिकॉर्ड बनाने के साथ ही हनुमान अंश ने कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ भी दिया है।

Untitled design (45)

चार सुपरस्टार्स की फिल्मों पर भारी पड़ी हनुमान अंश

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म हनुमान अंश ने शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की चेन्नई एक्सप्रेस (392 करोड़), ऋतिक रोशन की कृष 3 (393 करोड़), 3 इडियट्स (400 करोड़) और ऋषभ शेट्टी की कांतारा (401 करोड़) का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। हनुमान अंश के सामने हालिया रिलीज फिल्म द वन को टिकने में भी काफी मुश्किल आ रही है।

Screenshot 2026-09-30 082108

हनुमान अंश न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड अच्छी कमाई कर रही है, बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म अपना दबदबा बनाने में सफल रही है। हनुमान अंश ने ओवरसीज मार्केट में कुल 39 करोड़ की कमाई की है। साल 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म अबतक कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब बस फैंस इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का इंतजार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- मंगलवार को The Vvaan की निकली लॉटरी, Hanuman Ansh से ज्यादा छाप ले गई नोट

यह भी पढ़ें- 54वें दिन Hanuman Ansh के साथ हुआ 'चमत्कार', बजरंग बली के बल से भरी मेकर्स की तिजोरी; जमकर हुई पैसों की बारिश