Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' और 'हैवान' को छोड़ा पीछे, वीकेंड पर बरसी नीम करोली बाबा की कृपा
Hanuman Ansh अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है और एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।
-1789290166123_m.webp)
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
HighLights
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मिर्जापुर और हैवान को छोड़ा पीछे
वीकेंड पर फिल्म ने छापे करोड़ों
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दो हफ्तों तक धीमी कमाई करने वाली डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश ने तीसरे हफ्ते से जो कमाई की रफ्तार पकड़ी है वह अब तक जारी है। फिल्म ने थिएटर्स में एक महीना पूरा कर लिया है और पांचवें हफ्ते में प्रवेश करने के बाद भी इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है।
इतना ही नहीं फिल्म के साथ इस वक्त थिएटर्स में हैवान और मिर्जापुर भी चल रही हैं लेकिन वीकेंड पर हनुमान अंश ही बॉक्स ऑफिस (Box Office) की किंग बनकर उभरी है। फिल्म ने दोनों ही फिल्मों को सिंगल डे कलेक्शन में मात दे दी है और वीकेंड पर करोड़ों का कलेक्शन किया है।
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हनुमान अंश (Hanuman Ansh) शनिवारक को बॉक्स ऑफिस पर 37 दिन पूरे कर चुकी है और सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 37वें दिन 18.50 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया है। वहीं आज वीकेंड पर अब तक फिल्म 5 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

38 दिनों के कलेक्शन के साथ हनुमान अंश का टोटल इंडिया कलेक्शन 196.81 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 232.53 करोड़ रुपये हो गया है। यह कलेक्शन 3,239 शोज हुआ है जो कि पिछले दिन के मुकाबले (7,449) लगभग आधे हैं। कम शो होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है।
मिर्जापुर और हैवान को छोड़ा पीछे
अगर तुलना की बात करें तो मिर्जापुर को थिएटर्स में अभी एक हफ्ता ही हुआ है। लेकिन फिर भी सिंगल डे में इसकी कमाई हनुमान अंश से कम है। मिर्जापुर (Mirzapur: The Movie) ने 9वें दिन यानी शनिवार को 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
-1789290367893.webp)
हैवान (Haiwaan) की बात करें तो फिल्म अभी 11 सितंबर को रिलीज हुई है और दूसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी हनुमान अंश ने एक सिंगल में नई-नई आई दोनों फिल्मों को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
-1789290388905.webp)
हनुमान अंश के बारे में
'हनुमान अंश' एक डिवोशनल ड्रामा फिल्म है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है और यह उनके बैनर 'स्वंभू मीडिया नेटवर्क' के तहत बनी है। यह नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर बनी है। इसमें शोभिनव सत्या (Shobhinav Satya), पूर्णिमा तिवारी और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं।
