विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Guntur Kaaram Box Office Day 5: 100 करोड़ से महज इतनी दूर 'गुंटर कारम', 5वें दिन कलेक्शन में भारी उछाल

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Tue, 16 Jan 2024 10:44 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jan 2024 11:42 PM (IST)

Guntur Kaaram Day 5 Collection साउथ सुपरस्टार महेश बाबू स्टारर फिल्म गुंटूर कारम मौजूदा समय में सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ...और पढ़ें

'गुंटूर कारम' ने किया इतना कलेक्शन (Photo Credit-Instagram)
'गुंटूर कारम' ने किया इतना कलेक्शन (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. मंगलवार को 'गुंटूर कारम' ने किया शानदार प्रदर्शन
  2. 100 करोड़ के करीब पहुंची महेश बाबू की फिल्म
  3. रिलीज के 5वें दिन 'गुंटूर कारम' ने कमाए इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Guntur Kaaram Box Office Collection Day 5: एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गुंटूर कारम' इन दिनों थिएटर में अपनी धाक जमाए हुए। महेश बाबू की ये तेलुगु फिल्म फैंस का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है।

सिर्फ इतना ही नहीं दर्शकों की ओर से गुंटूर कारम को बेशुमार प्यार मिल रहा है, जिसके चलते ये मूवी कमाई के मामले में भी गर्दा उड़ा रही है। इस बीच महेश बाबू की गुंटूर कारम के 5वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आ गई है।

मंगलवार को 'गुंटूर कारम' ने किया शानदार प्रदर्शन

बीते शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली 5 फिल्मों की लिस्ट में 'गुंटूर कारम' का नाम भी शामिल है। चूंकि इस मूवी में महेश बाबू जैसा बड़ा सुपरस्टार मौजूद है तो यकीनन तौर पर इसकी चर्चा होनी बनती है। करीब दो साल बाद गुंटूर कारम के जरिए एक्टिंग की दुनिया में लौटने वाले महेश की इस मूवी को फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है,

जिसकी बदौलत गुंटूर कारम अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने में सफल रही है। इस बीच गौर किया जाए गुंटूर कारम के 5वें दिन के बॉक्स कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक इस फिल्म ने 11.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है। हालांकि कमाई के ये नंबर्स पूर्वानुमान हैं,

जिसके चलते इनमें फेरबदल होना तय है। लेकिन तारीफ वाली बात ये है कि 'गुंटर कारम' के रिलीज के 5 दिन बाद भी महेश की इस मूवी की कमाई डबल डिजिट में जारी है।

एक ही भाषा में भारी पड़ी 'गुंटर कारम'

मालूम हो कि महेश बाबू की इस फिल्म को सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। इसके आधार पर सिर्फ एक ही भाषा में 'गुंटर कारम' ने शानदार कारोबार कर गर्दा उड़ा दिया है।

मंगलवार की कमाई से 'गुंटर कारम' के टोटल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी उछाल आया है, जिसकी बदौलत अब इस फिल्म का नेट इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 94.50 करोड़ हो गया है। ऐसे में अब ये मूवी 100 करोड़ का आंकड़ा छूने से महज 6 करोड़ कम है। 

ये भी पढ़ें- Teja Sajja की फिल्म के साथ खेल! महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' को दे दिये Hanu Man के शोज, मचा बवाल