Good Newwz Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफ़िस पर सरपट दौड़ती 'गुड न्यूज़', 100 करोड़ के करीब
Good Newwz Box Office Collection Day 5 न्यू ईयर की शाम को फ़िल्म ने 16.20 करोड़ का बिज़नेस किया। इसी के साथ कुल टोटल बढ़कर 94.60 करोड़ हो गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। Good Newwz Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार और करीना कपूर स्टारर फ़िल्म 'गुड न्यूज़' के लिए फिलहाल अच्छे दिन चल रहे हैं। साल 2019 का अंत भी इस फ़िल्म के काफी शानदार रहा। 'गुड न्यूज़' बेधड़क बॉक्स ऑफ़िस पर सरपट दौड़ रही है। फ़िल्म ने 31 दिसंबर को भी यह जलावा बरकरार रखा। हालांकि, साल के अंत से पहले यह 100 करोड़ आंकड़ा पार करने से चूक गई। हालांकि, यह काम जल्द हो जाएगा।
दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की इस फ़िल्म के लिए साल का आख़िरी दिन काफी शानदार रहा। फ़िल्म क्रिटिक और ट्रेड विश्लेषक तरण आर्दश के मुताबिक, न्यू ईयर की शाम को फ़िल्म ने 16.20 करोड़ का बिज़नेस किया। इसी के साथ कुल टोटल बढ़कर 94.60 करोड़ हो गया। हालांकि, साल आख़िरी दिन वीकेंड जैसा नहीं रहा। 'गुड न्यूज़' का आधिकतम कलेक्शन रविवार को 25.65 करोड़ रहा है।
#GoodNewwz gallops into #NewYear triumphantly... Packs a superb number on Day 5 [New Year Eve], despite lower ticket rates on weekdays... Will cross ₹ 💯 cr today [Wed; 1 Jan]... 17.56 cr, Sat 21.78 cr, Sun 25.65 cr, Mon 13.41 cr, Tue 16.20 cr. Total: ₹ 94.60 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) January 1, 2020
साल के पहले दिन पार हो जाएगा 100 करोड़ का आंकड़ा
'गुड न्यूज़' जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। एक जनवरी को छुट्टी का फायदा इसे मिलेगा। इससे पहले साल 2018 में क्रिसमस पर रिलीज़ हुई सिम्बा भी एक जनवरी को 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। इस बार यह उम्मीद है कि एक जनवरी बॉक्स ऑफ़िस के लिए शानदार रहने वाला है।
दबंग 3 है चुनौती
'गुड न्यूज़' के समाने फिलहाल दबंग 3 चुनौती है। सलमान ख़ान, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर स्टारर दबंग 3 फिलहाल 10 दिनों में 131 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फ़िल्म ने पहले वीकेंड में 121.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। ऐसे में सवाल है कि क्या 'गुड न्यूज़' कलेक्शन के मामले में दबंग 3 को पीछे छोड़ पाएगी? जैसा कि आप जानते हैं, 'गुड न्यूज़' से एक हफ्ते पहले ही 'दबंग 3' रिलीज़ हुई थी।
क्या मिशन मंगल को कर पाएगी पीछे
साल 2019 में अक्षय कुमार की चार फ़िल्में आईं। इसमें कमाई के मामले सबसे आगे रही मिशन मंगल। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, मिशन मंगल ने कुल 202 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब देखना है कि क्या 'गुड न्यूज़' इसे पीछे छोड़ पाती है? गुड न्यूज़ के पास मौक भी है। अगले हफ्तें कोई बड़ी फ़िल्म रिलीज़ नहीं हो रही है। फ़िल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर टक्कर 10 जनवरी को मिलेगी। ऐसे में 10 दिन में फ़िल्म अच्छी कमाई कर सकती है।