Good Newwz Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफ़िस पर अक्षय कुमार का धमाल, 100 करोड़ के क्लब में जल्द शामिल हो सकती है 'गुड न्यूज़'
Good Newwz Box Office Collection Day 4 गुड न्यूज़ ने सोमवार को 13.41 करोड़ का कलेक्शन किया। यह गिरावट चितांजनक नहीं है। सोमवार को वर्किंग डे होने पर अक्सर ऐसा होता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Good Newwz Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर फ़िल्म 'गुड न्यूज़' के लिए बॉक्स ऑफ़िस पर खुशियां ही खुशियां हैं। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाए हुए है। उम्मीद है कि नये साल के शुरुआत होते है यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। ऐसा करने के लिए 'गुड न्यूज़' को करीब 22 करोड़ का और कलेक्शन करना होगा।
सोमवार को गिरावट
'गुड न्यूज़' का पहला वीकेंड काफी शानदार रहा। इसने पहले वीकेंड में करीब 65 करोड़ का बिज़नेस किया। रविवार को फ़िल्म ने 25.65 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखी गई। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, 'गुड न्यूज़' ने सोमवार को 13.41 करोड़ का कलेक्शन किया। यह गिरावट चितांजनक नहीं है। सोमवार को वर्किंग डे होने पर अक्सर ऐसा होता है। इस हिसाब सोमवार को'गुड न्यूज़' का बिज़नेस काफी बेहतरीन रहा।
#GoodNewwz collects in double digits on Day 4, passes crucial Mon test with flying colors... Multiplexes fantastic... Biz should jump today [31 Dec] and tomorrow [1 Jan]... Fri 17.56 cr, Sat 21.78 cr, Sun 25.65 cr, Mon 13.41 cr. Total: ₹ 78.40 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 31, 2019
पिक्चर अभी बाकी है
यह ट्रेलर है, बॉक्स ऑफ़िस पर 'गुड न्यूज़' की पिक्चर अभी बाकी है। अक्षय कुमार की इस फ़िल्म को 31 दिसंबर और 01 जनवरी को फायदा मिलेगा। छुट्टियों और पार्टी वाले माहौल में कलेक्शन में जबरदस्त उछाल की उम्मीद है। ऐसे में 'गुड न्यूज़' जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
कोई नहीं है टक्कर में
बॉक्स ऑफ़िस पर टक्कर के मामले में 'गुड न्यूज़' सबसे आगे है। इस फ़िल्म के लिए फिलहाल कोई टक्कर नजर नहीं आ रही है। अक्षय कुमार की फ़िल्म को सबसे जोरदार टक्कर की उम्मीद सलमान ख़ान के 'दबंग 3' से था। हालांकि, इस मामले में 'दबंग 3' उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। फिलहाल अगले वीकेंड में भी 'गुड न्यूज़' के लिए कोई ख़ास टक्कर नजर नहीं आ रही है। हालांकि, 10 जनवरी के बाद फ़िल्म के कलेक्शन पर लगाम लग सकती है।
10 जनवरी को दो बड़ी फ़िल्में थिएटर्स में उतर रही हैं। पहली फ़िल्म अजय देवगन, काजोल और सैफ़ अली ख़ान स्टारर 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' है। वहीं, दूसरी फ़िल्म दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी स्टारर 'छपाक' है। इस क्लेस में तब तक 'गुड न्यूज़' का रुक पाना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, इस बीच मिले वॉक ओवर में 'गुड न्यूज़' शानदार प्रदर्शन कर सकती है। अब देखना है कि फ़िल्म कुल कितना कलेक्शन कर पाती है?