Move to Jagran APP

Good Newwz Box Office Collection Day 15: अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज़' धीरे-धीरे 200 करोड़ के करीब, जानें टोटल कलेक्शन

Good Newwz Box Office Collection Day 15 कुल मिलाकर दो हफ्तों के बाद टोटल कलेक्शन 186.49 करोड़ हो गया है। उम्मीद है कि अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ जल्द ही 200 करोड़ पार कर सकती है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 03:33 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 04:40 PM (IST)
Good Newwz Box Office Collection Day 15: अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज़' धीरे-धीरे 200 करोड़ के करीब, जानें टोटल कलेक्शन
Good Newwz Box Office Collection Day 15: अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज़' धीरे-धीरे 200 करोड़ के करीब, जानें टोटल कलेक्शन

नई दिल्ली, जेएनएन। Good Newwz Box Office Collection Day 15: अक्षय कुमार के लिए साल 2020 की शुरुआत काफी शानदार हुई है। उनकी फ़िल्म 'गुड न्यूज़' बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फ़िल्म धीरे-धीरे 200 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। हालांकि, 'छपाक' और 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' के रिलीज़ होने के बाद से 'गुड न्यूज़' के कलेक्शन पर असर पड़ा है। 

loksabha election banner

फ़िल्म क्रिटिक और ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, तीसरे हफ्ते के शुरुआत 'गुड न्यूज़' के लिए ठीक-ठाक रहा है। फ़िल्म ने शुक्रवार को 2.07 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार बिज़नेस में उछाल देखा गया। शनिवार को फ़िल्म ने 3.06 करोड़ और जोड़ लिया है। कुल मिलाकर दो हफ्तों के बाद टोटल कलेक्शन 186.49 करोड़ हो गया है। उम्मीद है कि अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज़' जल्द ही 200 करोड़ पार कर सकती है। 

तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट देखा गया। फ़िल्म ने दूसरे गुरुवार को 4.05 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, शुक्रवार को फ़िल्म का कलेक्शन में 50 फीसदी गिरावट दर्ज किया गई। हालांकि, दूसरे हफ्ते में 'गुड न्यूज़' ने 53.46 करोड़ जमा किए। ऐसे में अगर तीसरे हफ्ते में फ़िल्म इसका आधा भी करती है, तो वह आराम से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। इसके साथ फ़िल्म मिशन मंगल को भी पीछे देगी। 

पहला हफ्ता रहा था शानदार 

गुड न्यूज़  27 दिसम्बर को रिलीज़ हुई थी। क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों का फायदा फ़िल्म को मिला। करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फ़िल्म ने 127 करोड़ रुपये बटोरे। फ़िल्म ने छठे दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। 

छपाक और तानाजी से मिल रही टक्कर 

जैसी कि उम्मीद थी, दो फ़िल्मों की रिलीज़ का सीधा असर गुड न्यूज़ पर पड़ा। तानाजी और छपाक दोनों ही बड़े स्टारर्स से सजी फ़िल्में हैं। ऐसे में तीसरे हफ्ते में अब गुड न्यूज़ के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है। सोमवार से फ़िल्म के लिए मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। अब देखना है कि गुड न्यूज़ कहां तक पहुंच पाती है?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.