Good Newwz Box Office Collection Day 11: दूसरे सोमवार को भी मिली गुड न्यूज़, जानिए अब तक हुआ कितना कलेक्शन
Good Newwz Box Office Collection Day 11 गुड न्यूज़ ने 5 जनवरी तक ओवरसीज़ में 8.34 मिलियन डॉलर यानि लगभग 59.97 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। 2019 के आख़िरी शुक्रवार को रिलीज़ हुई अक्षय कुमार और करीना कपूर ख़ान की फ़िल्म गुड न्यूज़ का बेहतरीन सफ़र नये साल में भी जारी है। दूसरे वीकेंड के बाद सोमवार को फ़िल्म ने शानदार कलेक्शन किया। ट्रेंड को देखते हुए जानकार मान रहे हैं कि गुड न्यूज़ 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। उधर, ओवरसीज़ में भी गुड न्यूज़ अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
दूसरे सोमवार को गुड न्यूज़ ने 5.40 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसे मिलाकर 11 दिनों का नेट कलेक्शन 167.50 करोड़ हो चुका है। 200 करोड़ क्लब में दाखिल होने के लिए फ़िल्म को अब 32.50 करोड़ चाहिए। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 8.10 करोड़ जमा किये थे, जबकि शनिवार को 11.70 करोड़ और रविवार को 14.40 अपनी झोली में किये।
#GoodNewwz remains super strong on [second] Mon... [Week 2] Fri 8.10 cr, Sat 11.70 cr, Sun 14.40 cr, Mon 5.40 cr. Total: ₹ 167.50 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) January 7, 2020
पहले हफ़्ते में 127 करोड़ की गुड न्यूज़
गुड न्यूज़ ने पहले हफ़्ते में ही गुड न्यूज़ दे दी थी। फ़िल्म ने 127.90 करोड़ का कलेक्शन किया था। 27 दिसम्बर को रिलीज़ हुई गुड न्यूज़ ने 17.56 करोड़ की ओपनिंग ली थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 21.78 करोड़ और रविवार को 25.65 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। पहले सोमवार को फ़िल्म ने 13.41 करोड़ और मंगलवार को 16.20 करोड़ का कारोबार किया था। 2020 के पहले दिन छुट्टी होने की वजह से फ़िल्म के कलेक्शंस में उछाल आया, जिसके चलते बुधवार को फ़िल्म ने 22.50 करोड़ जमा कर लिये थे। गुरुवार को गुड न्यूज़ ने 10.80 करोड़ का कलेक्शन किया था।
#GoodNewwz puts up a fantastic show in Week 1... Metros terrific... Multiplexes of Tier-2 cities very good... Emerges HIT... Fri 17.56 cr, Sat 21.78 cr, Sun 25.65 cr, Mon 13.41 cr, Tue 16.20 cr, Wed 22.50 cr, Thu 10.80 cr. Total: ₹ 127.90 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) January 3, 2020
ओवरसीज़ से भी आयी गुड न्यूज़
अक्षय कुमार की फ़िल्म गुड न्यूज़ घरेलू बॉक्स ऑफ़िस के साथ-साथ ओवरसीज़ में भी कमाल दिखा रही है। ट्रेड जानकारों के अनुसार, गुड न्यूज़ ने 6 जनवरी तक ओवरसीज़ में 8.57 मिलियन डॉलर यानि लगभग 61.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बताया जा रहा है कि ओवरसीज़ में अक्षय कुमार के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन है। ओवरसीज़ में गुड न्यूज़, 2019 की चौथी हाइएस्ट ग्रॉसर फ़िल्म बन गयी है। इससे आगे वॉर, भारत और गली बॉय ही हैं।
#GoodNewwz crosses $ 8.5 million in the international markets... Total till 6 Jan 2020: $ 8.57 million [₹ 61.55 cr]... Key markets...
⭐ #USA + #Canada: $ 4.08 mn / Excellent biz here
⭐ #UK: $ 986k
⭐ #Australia #NZ #Fiji: $ 1.23 mn#Overseas— taran adarsh (@taran_adarsh) January 7, 2020
गुड न्यूज़ को राज मेहता ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में अक्षय के साथ करीना कपूर ख़ान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म की कहानी आईवीएफ प्रक्रिया के दौरान स्पर्म एक्सचेंज हो जाने की थीम पर आधारित है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि जिस रफ़्तार से फ़िल्म जा रही है, उसके अनुसार बॉक्स ऑफ़िस पर यह सुपर हिट हो सकती है।