Move to Jagran APP

Box Office:गोलमाल अगेन की 12 दिन में इतनी कमाई, मुंबई में ज़्यादा ओडिशा में कम

गोलमाल अगेन को मुंबई से सबसे ज़्यादा एक करोड़ 70 लाख, दिल्ली/यूपी 66 लाख रूपये और पंजाब से 29 लाख रूपये की कमाई हुई।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Wed, 01 Nov 2017 04:20 PM (IST)Updated: Thu, 02 Nov 2017 10:20 AM (IST)
Box Office:गोलमाल अगेन की 12 दिन में इतनी कमाई, मुंबई में ज़्यादा ओडिशा में कम
Box Office:गोलमाल अगेन की 12 दिन में इतनी कमाई, मुंबई में ज़्यादा ओडिशा में कम

मुंबई। अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े स्टारर फिल्म गोलमाल अगेन ने 200 करोड़ रूपये की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए 12वें दिन कमाई में चार करोड़ रूपये और जोड़ लिए हैं।

loksabha election banner

दिवाली के मौके पर रिलीज़ हुई अजय देवगन एंड गैंग की हिट फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी यानि गोलमाल अगेन ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर रिलीज़ के दूसरे हफ़्ते के मंगलवार को चार करोड़ दो लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन अब 175 करोड़ 87 लाख रूपये हो गए हैं। बाजीराव मस्तानी और बैंग बैंग जैसी फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने के साथ फिल्म की नज़र अब घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ पर भी है, जिसमें अभी करीब 25 करोड़ रूपये और जुड़ने हैं। फिलहाल की कमाई का ट्रेंड देखते हुए ऐसा दूसरे हफ्ते में होना मुमकिन नहीं है। गोलमाल का ओवरसीज़ कलेक्शन भी अच्छा रहा है और 30 अक्टूबर तक फिल्म को 38 करोड़ 39 लाख रूपये की कमाई हुई। इस बीच देश के अलग अलग भागों से भी गोलमाल अगेन की कमाई के 12 वें दिन के आंकड़ें मिले हैं। मुंबई से सबसे ज़्यादा एक करोड़ 70 लाख, दिल्ली/यूपी 66 लाख रूपये और पंजाब से 29 लाख रूपये की कमाई हुई। ओडिशा और साऊथ से फिल्म को निराशा हाथ लगी है।

यह भी पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा के घर से महज़ इतने कदम दूर आतंकी हमला, आठ मरे

गोलमाल की इस सीरीज़ पिछले 2006 से जारी है। पहली गोलमाल ने शुरूआती झटकों से उबरने के बाद अच्छी कमाई की थी और इसी कारण रोहित शेट्टी ने दो साल के अंतराल पर गोलमाल रिटर्न्स और गोलमाल 3 भी बना डाली। चौथी गोलमाल सात साल के बाद आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.