यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gadar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर स्लो हुई 'गदर 2' की कमाई, 26वें दिन महज इतना कलेक्शन
Gadar 2 Day 26 Collection बॉक्स ऑफिस लगातार तीन सप्ताह से ज्यादा समय तक धमाकेदार कमाई करने वाली गदर 2 ...और पढ़ें

HighLights
- 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की कम कमाई
- सनी देओल की फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार हुई स्लो
- 26वें दिन किया इतना कारोबार
नई दिल्ली जेएनएन: Gadar 2 Day 26 Box Office Collection: सनी देओल की 'गदर 2' बीते समय से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर हर दिन चर्चा का विषय बनती है। ये लाजमी भी है सबसे कम समय में 500 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सनी और अमीषा पटेल की इस मूवी ने इतिहास जो रच दिया है।
लेकिन 500 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने के बाद से 'गदर 2' की कमाई की रफ्तार धीमी होती जा रही है। इस बीच 'गदर 2' के 26वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो ये बताने के लिए काफी हैं कि फिल्म की कमाई में पिछले दिनों की अपेक्षा कटौती हुई है।
26वें दिन 'गदर 2' ने कमाए इतने करोड़
बीते 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई डायरेक्टर अनिल शर्मा की इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों को बखूबी जीता है। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने 22 साल के लंबे इंतजार के बाद 'गदर 2' से अपनी छाप छोड़ी है। ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स तक हर किसी ने 'गदर 2' को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है, जिसके चलते ये धमाकेदार फिल्म 500 करोड़ का ऐतिहासिक कलेक्शन करने में सफल रही है,
हालांकि इसके बाद से ही फिल्म की कमाई का ग्राफ कम होता चला जा रहा है। गौर करें 'गदर 2' के 26वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक बीते मंगलवार को सनी देओल स्टारर इस मूवी ने करीब 2-3 करोड़ के बीच में कमाई की है,

जो बीते दिनों की तुलना में काफी कम मानी जा रही है। लेकिन इस बात में कोई दोहराए नहीं हैं कि रिलीज के 26 दिन बाद भी दर्शक इस मूवी को सिनेमाघरों में देखने के लिए जा रहे हैं।
'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतने बिजनेस
बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करने वाली 'गदर 2' अब भी हार मानने का नाम नहीं ले रही है। बेशक फिल्म की कमाई में हर दिन के हिसाब से गिरावट आई, लेकिन धीमे-धीमे रोज फिल्म का कुल कलेक्शन आगे बढ़ रहा है।
चर्चा की जाए 'गदर 2' के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो अब तक सनी देओल की इस फिल्म ने 26 दिन में 506 करोड़ से ज्यादा की शानदार कमाई कर ली है।
