विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office :फुकरे रिटर्न्स ने दूसरे शुक्रवार को तीन करोड़ से ज़्यादा कमाये

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 16 Dec 2017 04:20 PM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 11:49 AM (IST)

फुकरे रिटर्न्स का कलेक्शन ट्रेंड देखते हुए ये कहा जा सकता है कि फिल्म अभी और 20 करोड़ रुपए जोड़ सकती हैं।

Box Office :फुकरे रिटर्न्स ने दूसरे शुक्रवार को तीन करोड़ से ज़्यादा कमाये
Box Office :फुकरे रिटर्न्स ने दूसरे शुक्रवार को तीन करोड़ से ज़्यादा कमाये

मुंबई। फुकरे रिटर्न्स ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे वीकेंड में प्रवेश करते हुए 53 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित फुकरे रिटर्न्स ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपने दूसरे वीकेंड में प्रवेश करते हुए दूसरे शुक्रवार को तीन करोड़ 31 लाख का कलेक्शन किया और अब नेट इंडिया कलेक्शन 53 करोड़ 86 लाख रूपये हो गया है। फिल्म ने गुरूवार को तीन करोड़ 90 लाख रूपये (रिवाइज़्ड ) का कलेक्शन कर एक हफ़्ते की कमाई 50 करोड़ 55 लाख रूपये पर पहुंचा दी थी। तगड़े वीकेंड के बाद फिल्म ने हफ़्ते के बाकी दिनों में भी ख़ूब कमाई की और इसी कारण करीब 30 करोड़ में बनी ये फिल्म सात दिन में 50 करोड़ रूपये से ज़्यादा हासिल कर पाई। फिल्म को बहुत कुछ जगहों से अच्छे रिव्यू नहीं मिले थे फिर भी दर्शकों ने फुकरों में दिलचस्पी दिखाई। रिचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फज़ल और मनजोत सिंह स्टारर फिल्म फुकरे रिटर्न्स ने ने पहले वीकेंड में 32 करोड़ 20 लाख रूपये की कमाई की थी और अगले ही दिन फिल्म के पहले भाग यानि फुकरे के 36 करोड़ 50 लाख रूपये के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। फुकरे रिटर्न्स की इस कमाई से एक बात साफ़ हो गई है कि फिल्म को 22 दिसंबर यानि सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर ज़िंदा है की रिलीज़ से पहले कमाई में बढ़ोत्तरी करने का अच्छा मौका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक फुकरे रिटर्न्स का कलेक्शन ट्रेंड देखते हुए ये कहा जा सकता है कि फिल्म अभी और 20 करोड़ रुपए जोड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें:Box Office: फुकरे रिटर्न्स ने किया धमाका, एक हफ़्ते में कर ली इतनी कमाई

दरअसल फुकरे रिटर्न्स को हिट होने का मौका इस फिल्म के लोकप्रिय किरदारों के साथ सटीक समय पर रिलीज़ होने की वजह से मिला है। फिल्म का 100 करोड़ क्लब में शामिल होना तो मुश्किल है लेकिन अगर फिल्म 70 करोड़ के आंकड़ें को भी छू लेती है तो बड़ी उपलब्धि मानी जायेगी।