विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fukrey 3 Worldwide Collection: दुनियाभर में 'फुकरे 3' ने मचाया गदर, कमाई के इस जादुई आंकड़े से चंद कदम दूर

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Fri, 06 Oct 2023 05:28 PM (IST)Updated: Fri, 06 Oct 2023 06:47 PM (IST)

Fukrey 3 Overseas Collection बॉलीवुड सुपरस्टार पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म फुकरे 3 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

वर्ल्डवाइड फुकरे 3 ने किया शानदार प्रदर्शन (Photo Credit-Twitter)
वर्ल्डवाइड फुकरे 3 ने किया शानदार प्रदर्शन (Photo Credit-Twitter)

HighLights

  1. 'फुकरे 3' ने वर्ल्डवाइड मचाया धमाल
  2. विदेशों में 'फुकरे 3' ने की कुल इतनी कमाई
  3. दर्शकों की पहली पसंद बनी फुकरे 3

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fukrey 3 Worldwide Box Office Collection: फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी फिल्म 'फुकरे 3' इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद हुई है। आलम ये है कि सिनेमाघरों में 'फुकरे 3' को फैंस का की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है,

जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट स्टारर इस मूवी की मजबूत पकड़ बनी हुई है। इसके अलावा 'फुकरे 3' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ताजा आंकड़े सामने आए गए हैं, जो ये बताने के लिए काफी हैं कि इस कॉमेडी फिल्म को भारत के अलावा पूरी दुनिया में दर्शकों का प्यार मिला है।

'फुकरे 3' ने वर्ल्डवाइड मचाया धमाल

बीते 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह पूरा कर लिया है। रिलीज के ये पहले 8 दिन फिल्म 'फुकरे 3' के लिए काफी शानदार गुजरे हैं। दुनियाभर में भी डायेक्टर मृगदीप सिंह लांबा की इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

गौर करें 'फुकरे 3' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस मल्टीस्टारर मूवी ने दुनियाभर में कुल 87 करोड़ का शानदार कारोबार कर लिया है। इसके साथ अब 'फुकरे 3' की नजर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के जादुई आंकड़े पर टिकी हुई है।

हालांकि शुक्रवार को रिलीज हुईं अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू' और भूमि पेडनेकर की लेटेस्ट 'थैंक्यू फॉर कमिंग' की वजह से 'फुकरे 3' की कमाई पर असर पड़ता दिख सकता है।

विदेशों में 'फुकरे 3' ने की कुल इतनी कमाई

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले वीक में शानदार प्रदर्शन करने वाली 'फुकरे 3' ने विदेशों में ठीक-ठीक कमाई की है। एक नजर डाली जाए 'फुकरे 3' के ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ वह 8.4 करोड़ के आस-पास है।

कम बजट की मूवी के आधार पर 'फुकरे 3' की कमाई का ये आंकड़ा ठीक-ठाक माना जा रहा है। अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि क्या फुकरे 3 इस वीकेंड तक 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले पाती है या नहीं।

ये भी पढ़ें- Khufiya Review: रहस्‍य और रोमांच के साथ कलाकारों की दमदार अदाकारी, विशाल और तब्बू की शानदार वापसी