लुटेरा का छा रहा जादू : धीरे-धीरे बढ़े दर्शक
ट्रेड पंडितों में कई बार ये बेताबी दिखती है। वे सिर्फ शुक्रवार का कलेक्शन देख कर ही फिल्मों का भविष्य बताने लगते हैं। फिल्म 'लुटेरा' का पहले दिन का कलेक्शन पांच करोड़ से कम रहा। शनिवार को कामयाब फिल्मों के ट्रेंड के मुताबिक लगभग 30 प्रतिशत का उछाल आया और कलेक्शन 6 करोड़ से अधिक हा
मुंबई (अजय ब्रम्हात्मज)। ट्रेड पंडितों में कई बार ये बेताबी दिखती है। वे सिर्फ शुक्रवार का कलेक्शन देख कर ही फिल्मों का भविष्य बताने लगते हैं। फिल्म 'लुटेरा' का पहले दिन का कलेक्शन पांच करोड़ से कम रहा।
शनिवार को कामयाब फिल्मों के ट्रेंड के मुताबिक लगभग 30 प्रतिशत का उछाल आया और कलेक्शन 6 करोड़ से अधिक हो गया। रविवार को फिर से दर्शक बढ़े। आखिरकार वीकएंड कलेक्शन 19 करोड़ के लगभग रहा।
कहा जा सकता है कि लुटेरा के दर्शक धीरे-धीरे बढ़े हैं। इस वजह से फिल्म औसत कलेक्शन करने में सफल रही। लुटेरा जैसी फिल्म से बंपर कलेक्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह बतौर एक्टर दर्शकों को पसंद आए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर