विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में Evil Dead Burn का खौफ, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐल्फा-वेलकम 3 से ज्यादा कर डाला कलेक्शन

Published: Sat, 11 Jul 2026 12:17 PM (IST)

Evil Dead Burn Box Office Collection Day 1: हॉरर फिल्म ईविल डेड बर्न ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है।

ईविल डेड बर्न का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

ईविल डेड बर्न का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभी 'बैकरूम्स' और 'ऑब्सेशन' का असर खत्म हुआ ही नहीं था कि एक और हॉरर फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। हॉलीवुड की ये हॉरर थ्रिलर भारत में आने के बाद ही छा गई और पहले दिन बॉलीवुड फिल्मों से भी दमदार कमाई कर ली है।

यह हॉरर फिल्म है सेबेस्टियन वैनिसेक के निर्देशन में बनी 'ईविल डेड बर्न' (Evil Dead Burn)। 'ईविल डेड' फ्रेंचाइजी की सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर 'ईविल डेड बर्न' को क्रिटिक्स से खूब तारीफें मिलीं। फिल्म को ऑडियंस भी खूब पसंद कर रही है और इसका अंदाजा फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से ही साफ जाहिर हो गया।

धमाल 4 से क्लैश पर भी नहीं पड़ा असर

'ईविल डेड बर्न' 10 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का क्लैश अजय देवगन की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) से हुआ। क्लैश के बावजूद इस फिल्म ने भारतीय ऑडियंस को सिनेमाघरों में खींच पाने में कामयाबी हासिल की।

Evil Dead Burn

ईविल डेड बर्न का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, हॉरर फिल्म 'ईविल डेड बर्न' ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन कर लिया है। एक दिन में इस फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह भारत में चार भाषाओं में रिलीज हुई है और सभी में इसने मोटी रकम बटोरी।

इंग्लिश- 2.15 करोड़ रुपये

हिंदी- 60 लाख रुपये

तमिल- 20 लाख रुपये

तेलुगु- 20 लाख रुपये

इस फिल्म को भारतीय सिनेमाघरों में 3,573 शोज मिले। हैरानगी की बात यह है कि इस फिल्म ने बॉलीवुड फिल्मों ऐल्फा और वेलकम टू द जंगल को भी पछाड़ दिया। इन फिल्मों ने बीते शुक्रवार को 1 करोड़ के करीब ही कमाई की थी।

ईविल डेड बर्न की कहानी

खून-खराबे और डरावने सीन्स से भरी फिल्म 'ईविल डेड बर्न' की कहानी एक महिला की है जो अपने पति को खोने के बाद ससुराल वालों के साथ उनके पुश्तैनी घर जाती है और वहां शैतानी ताकतें हावी हो जाती हैं। 

यह भी पढ़ें- पहले ही दिन शॉकिंग कमाई से Dhamaal 4 ने बनाई इन फिल्मों की चटनी, बॉक्स ऑफिस पर छाई अजय देवगन की कॉमेडी

यह भी पढ़ें- भूतों का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 2700 करोड़ की Obsession के बाद बॉलीवुड की हॉरर फिल्म ने मचाया हड़कंप