Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Dussehra Release: इन 11 फिल्मों की रिलीज से दशहरा होगा धमाकेदार, बॉक्स ऑफिस पर बवंडर आने की पूरी गांरटी

    Updated: Thu, 10 Oct 2024 01:26 PM (IST)

    Box Office Release फेस्टिवल पर फिल्मों की रिलीज का ट्रेंड काफी पुराना है। इस बार भी दशहरा को मद्देनजर रखते हुए कई मूवीज को सिनेमाघरों (Dussehra Release) में उतारा जाएगा। इन फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी हाइप देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि इस दशहरा पर वो कौन सी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाएंगी।

    Hero Image
    दशहरा पर रिलीज होने वालीं फिल्मों की लिस्ट (Photo Credit-Jagran)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दशहरा (Dussehra) आने वाला है और अपने साथ कई सौगात लाने वाला है। विजयदशमी का ये पावन पर्व हमेशा से फिल्ममेकर्स के लिए पहली पसंद रहा है और हर बार देखा जाता है कि दशहरे के अवसर पर बड़े पर्दे पर कई फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार भी यही चलन दोहराया जा रहा है और दशहरा को मद्देनजर रखते हुए सिल्वर स्क्रीन पर एक दो नहीं बल्कि 11 मूवीज एक साथ रिलीज (Dussehra Release) होने वाली हैं, जिनमें हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा की कई फिल्मों के नाम शामिल हैं, आइए एक नजर उनकी लिस्ट पर डालते हैं। 

    सिनेमाघरों में दशहरा पर होगा धमाका

    बीते साल दशहरा के अवसर पर कंगना रनौत की तेजस और विक्रांत मैसी की 12th फेल जैसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। लेकिन इस बार दशहरा पर कई बड़े-बड़े सितारे क्लैश के लिए तैयार हैं।

    इस वक्त ऑडियंस को जिन दो फिल्मों का सबसे ज्यादा बेसब्री से इंतजार है, वो है आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा (Jigra Release) और दूसरी है राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो (Vicky Vidya Ka Wo Wala Video) है। कौन सी मूवी किस पर भारी पड़ेगी, इसका फैसला तो फ्राइडे का कलेक्शन सामने आने के बाद होगा, लेकिन इनके अलावा भी कई फिल्में हैं जो दशहरा पर आएंगी। 

    ये भी पढ़ें- Vettaiyan Twitter Review: फैंस ने रजनीकांत की वेट्टैयन को बताया जेलर से बेहतर, अमिताभ बच्चन ने लूटी महफिल

    फोटो क्रेडिट- एक्स हैंडल 

    जिनमें आलिया भट्ट, राजकुमार राव, रजनीकांत और सुधीर बाबू जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। इन स्टार्स की फिल्में 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर को बीच रिलीज होंगी। क्योंकि दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आइए एक नजर थिएटर्स की लेटेस्ट रिलीज पर डालते हैं- 

          फिल्म       रिलीज डेट         भाषा
        वेट्टियान      10 अक्टूबर     तमिल, हिंदी, तेलुगु
        येक नंबर      10 अक्टूबर       मराठी
         जिगरा      11 अक्टूबर      हिंदी, तेलुगु
       विक्की विद्या का वो वीडियो      11 अक्टूबर       हिंदी
        मित्रा दे चलया ट्रक नी      11 अक्टूबर        पंजाबी 
          ब्लैक      11 अक्टूबर        तमिल
          विश्वास      11 अक्टूबर        तेलुगु
          मार्टिन      11 अक्टूबर        पैन इंडिया
         भल्ले पधार्या      11 अक्टूबर        गुजराती 
         मां नन्ना सुपरहीरो      11 अक्टूबर        तेलुगु
         जनका एथी गनका      12 अक्टूबर        तेलुगु

    इस सूची के आधार ये वो फिल्में हैं, जो इस दशहरा सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती नजर आएंगी। 

    ये भी पढ़ें- Vettaiyan के लिए Rajinikanth ने वसूली सबसे मोटी फीस, अमिताभ बच्चन भी रह गए पीछे