विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dunki Worldwide Collection: 'फाइटर' से पहले 'डंकी' का कमाल, ऋतिक की इस मूवी को वर्ल्डवाइड कमाई में छोड़ा पीछे

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Wed, 24 Jan 2024 08:03 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jan 2024 08:20 PM (IST)

Dunki Gross Worldwide Collection शाह रुख खान की फिल्म डंकी अपने अंतिम पड़ाव पर आ गई है। गुरुवार को ऋतिक ...और पढ़ें

ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने आगे निकली डंकी (Photo Credit-Instagram)
ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने आगे निकली डंकी (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. डंकी का शानदार रहा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
  2. ऋतिक रोशन की इस मूवी का तोड़ा रिकॉर्ड
  3. कल रिलीज होगी ऋतिक की फाइटर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dunki Total Worldwide Collection: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी ने सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अब ये फिल्म अपने अंतिम पड़ाव पर है। गुरुवार को ऋतिक रोशन की लेटेस्ट फिल्म फाइटर की रिलीज के साथ ही डंकी के लिए कमाई के रास्ते लगभग ना के बराबर रह सकते हैं। 

लेकिन इससे पहले शाह रुख खान की डंकी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसके आधार पर किंग खान की इस मूवी ने ऋतिक रोशन की इस बड़ी फिल्म के दुनियाभर में कमाई के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है। इतना ही नहीं सलमान खान की मूवी को भी इस मामले में डंकी ने धूल चटा दी है। 

इन दो फिल्मों से आगे निकली शाह रुख खान की डंकी

शाह रुख खान की डंकी को रिलीज के करीब एक महीना से ज्यादा समय हो गया है। बीते 21 दिसंबर को शाह रुख की ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। ऐसे में अब करीब 33 दिन बाद डंकी ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर को पछाड़ दिया है।

दरअसल मंगलवार को डंकी के मेकर्स की तरफ से दुनियाभर में कमाई के ताजा आंकडे़ शेयर किए गए, जोकि 470.60 करोड़ हैं। इसके हिसाब से इस फिल्म ने वॉर, जिसने वर्ल्डवाइड लाइफटाइम 460.6 करोड़ का कोराबार किया और सलमान खान की टाइगर 3 के ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन 460.4 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस हिसाब से देखा जाए तो हो डंकी सलमान और ऋतिक की मूवी पर भारी पड़ती नजर आई है। 

वर्ल्डवाइड डंकी का दबदबा

  फिल्म       वर्ल्डवाइड कलेक्शन
    डंकी        470.60
    वॉर        460.6
   टाइगर 3        460.4

शाह रुख खान की लगातार तीसरी हिट

डंकी के शानदार प्रदर्शन से शाह रुख खान ने इतिहास रच दिया है। बीते एक साल में किंग खान की ये तीसरी बड़ी हिट रही है। इससे पहले पठान और जवान जैसी मूवीज से शाह रुख वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के  मामले में इतिहास रच चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- Dunki Worldwide Collection: ऋतिक रोशन की इस मूवी पर 'डंकी' की नजर, वर्ल्डवाइड कमाई में छोड़ेगी पीछे?