विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar Collection Day 52: बॉर्डर 2 के आगे झुकने को तैयार नहीं धुरंधर, 52वें दिन कमाई से चौंकाया

Published: Sun, 25 Jan 2026 09:11 PM (IST)

Dhurandhar Box Office Day 52: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर अब सिनेमाघरों में अपने आखिरी दौर में है। बॉर्डर 2 ...और पढ़ें

धुरंधर कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

धुरंधर कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 52वें दिन इतना रहा धुरंधर का कलेक्शन

  2. बॉर्डर 2 की रिलीज से पड़ा कमाई पर असर

  3. हार मानने को तैयार नहीं रणवीर सिंह की धुरंधर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dhurandhar Box Office Collection Day 52: स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर का समय अब खत्म होने के कगार पर है। लेकिन कमाई के मामले में ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर आखिरी बार अपना दमखम दिखाने की पूरी कोशिश में लगी हुई है। सनी देओल की नई मूवी बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद भी रणवीर सिंह हार मानने को तैयार नहीं है। 

रिलीज के 52वें दिन धुरंधर ने कमाई के मामले में कमबैक करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रविवार को इस मूवी का कलेक्शन कितना रहा है। 

धुरंधर ने 52वें दिन किया इतना कलेक्शन

इस बात का अंदाजा पहले ही हो गया था कि बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद धुरंधर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारी असर देखने  मिलेगा। इसका स्पष्टीकरण धुरंधर के पिछले दिनों की कमाई के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 49वें दिन दिन 1.35 करोड़, 50वें दिन इस मूवी ने 55 लाख और 51वें दिन 1 करोड़ का कारोबार किया। हालांकि, 52वें दिन ये आंकड़ा बढ़ गया है।

dhurandhar day 52 collection

यह भी पढ़ें- नौकरानी के साथ यौन उत्पीड़न मामले में 'धुरंधर' एक्टर गिरफ्तार, 10 साल से दे रहा था शादी का झांसा

एक मीडिया वेब साइट की रिपोर्ट के आधार पर रविवार को अनुमानित धुरंधर ने करीब 1.20 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, जो बीते दिनों की तुलना में ज्यादा है। गौर किया जाए अब धुरंधर के टोटल कमाई की तरफ तो 890 करोड़ के आस-पास हो गई है। 

dhurandharcollectionday48

अब बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद धुरंधर का 900 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करना अपने आप में एक बड़ी चुनौती रहेगी। हालांकि, 890 करोड़ के आंकड़े के साथ धुरंधर हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इकलौती फिल्म बनी हुई है और इसका ये रिकॉर्ड तोड़ पाना फिलहाल नई फिल्मों के लिए मुश्किल रहेगा। 

ओटीटी पर कब आएगी धुरंधर

हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि धुरंधर 2 की रिलीज से पहले धुरंधर को ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 30 जनवरी 2026 को धुरंधर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि का सभी को इंतजार है। 

यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन सनी पाजी की फिल्म ने 'धुरंधर' को चटाई धूल, किया धांसू कलेक्शन