विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar The Revenge: चुन-चुनकर शिकार करने के मूड में है 'हमजा', रिलीज से पहले ताबड़तोड़ हुई एडवांस बुकिंग कमाई

Published: Fri, 13 Mar 2026 12:02 AM (IST)

धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी ...और पढ़ें

धुरंधर: द रिवेंज की एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- Instagram

धुरंधर: द रिवेंज की एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज से पहले इंडिया और वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में सॉलिड बिजनेस कर रही है। इस फिल्म की टिकटों की कीमतें भले ही आसमान छू रही हों, लेकिन लोगों में इसे लेकर इतना एक्साइटमेंट है कि वे भारी संख्या में पेड प्रीव्यू शोज के लिए टिकट बुक कर रहे हैं। भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए अब तक 'धुरंधर: द रिवेंज' ने कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:

'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज से एक हफ्ते पहले किया इतना बिजनेस

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 18 मार्च के पेड प्रीव्यू शोज से लगभग 22.44 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है। इंडिया में पहले दिन के शोज के लिए फिल्म की अब तक 4 लाख 34 हजार से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं। मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन्स, दोनों ही जगह फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- 'टेंशन तो हमारे लिए भी है...', Toxic की रिलीज टलने पर Dhurandhar 2 के 'जमील जमाली' ने किया रिएक्ट

रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर इस फिल्म को अभी तक कुल 8 हजार 978 शोज मिले हैं। हिंदी भाषा में 'धुरंधर: द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग से कमाई जहां अभी तक 21.82 करोड़ रुपये के आसपास हुई है, तो वहीं कन्नड़ में मूवी ने टिकट बिक्री से 3 लाख 12 हजार रुपये कमाए हैं। तेलुगु में मूवी ने 24 लाख रुपये के आसपास का कलेक्शन किया है। वहीं, तमिल में फिल्म की 18 हजार से अधिक टिकटें सोल्ड आउट हो चुकी हैं, जिससे फिल्म ने इस भाषा में 29 लाख 18 हजार रुपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है।

dhurandhar the revenge  (1)

साउथ में इस फिल्म से टकराएगी 'धुरंधर: द रिवेंज'

हिंदी बेल्ट में जहां 19 मार्च 2026 को 'धुरंधर: द रिवेंज' सोलो (अकेले) रिलीज हो रही है, तो वहीं साउथ में इस फिल्म की जबरदस्त टक्कर पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के साथ होने वाली है। पवन कल्याण साउथ सिनेमा का एक बहुत बड़ा नाम हैं, ऐसे में हो सकता है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' की साउथ की कमाई पर इसका थोड़ा असर देखने को मिले।

dhurandhar the reveange advance booking collection

आपको बता दें कि 'धुरंधर: द रिवेंज' के निर्देशन की कमान आदित्य धर ने संभाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन जैसे दिग्गज सितारे मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- 23 साल बाद नए अवतार में लौटा Aari Aari, रणवीर सिंह की Dhurandhar The Revenge का पहला गाना रिलीज