विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: बढ़ रहा है 'धुरंधर 2' का तूफान, मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बेड़ा पार

Published: Wed, 01 Apr 2026 09:36 AM (IST)

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने दुनियाभर में सफलता का परचम लहरा दिया है। मंगलवार को 13 दिन ...और पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- Instagram

धुरंधर द रिवेंज वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) की रफ्तार को रोकना अब मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन हो रहा है। इस फिल्म के कहर को देखते हुए रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार ने अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया है।

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर यह स्पाई थ्रिलर फिल्म जितना बड़ा तूफान लेकर आई है, उससे कई गुना ज्यादा तेज रफ्तार फिल्म की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर है। 'धुरंधर 2' ने विदेशों में अभी तक कुल कितना कलेक्शन किया है, नीचे देखें फिल्म के विस्तृत आंकड़े:

1400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'धुरंधर: द रिवेंज'

रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 240 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग ली थी और पहले शनिवार तक ही इस फिल्म का कलेक्शन ग्लोबली 553.89 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। फर्स्ट वीकेंड के रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की जबरदस्त रफ्तार रही और ग्लोबली यह कलेक्शन 650 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देखने के बाद Vicky Kaushal ने किया फिल्म का रिव्यू, इन सितारों के नाम का नहीं किया जिक्र

4 दिन में 650 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली मूवी 'धुरंधर 2' का कलेक्शन 10 दिनों में 1200 करोड़ के पार पहुंच गया था और 12वें दिन तक फिल्म ने 1,392.23 करोड़ रुपये कमा लिए थे। अब सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13वें दिन तक इस फिल्म का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,435.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

dhurandhar the revenge worldwide box office collection

13वें दिन दुनियाभर में 'धुरंधर 2' की धांसू कमाई

अगर सिर्फ 'धुरंधर 2' के 13वें दिन के कलेक्शन के बारे में बात की जाए, तो फिल्म ने सिंगल डे पर तकरीबन 43.18 करोड़ रुपये के आसपास का शानदार कलेक्शन किया है। आपको बता दें कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते के बाद अक्सर बॉलीवुड फिल्मों का कलेक्शन काफी गिर जाता है, लेकिन 'धुरंधर 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है।

dhurandhar 2 ranveer singh  (1)

'धुरंधर 2' विदेशों में, खासकर नॉर्थ अमेरिका में शानदार बिजनेस कर रही है, जहां मूवी ने 'बाहुबली' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 191 करोड़ रुपये कमाकर यह वहां सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी फिल्म तेज रफ्तार से भाग रही है। फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन अब 358 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office: हॉलीवुड फिल्मों पर भी भारी पड़ गई 'हम्जा' की 'धुरंधर 2', इन बड़ी फिल्मों को दी मात