विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' ने उड़ाया गर्दा, Spy Thriller की कमाई भारत में 500 करोड़ के पार

Published: Mon, 23 Mar 2026 09:48 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 24 Mar 2026 06:43 AM (GMT+05:30)

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल स्टारर स्पाई थ्रिलर (Spy Thriller) धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रोज नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है। धमाकेदार पहला वीकेंड गुजारने के बाद फिल्म ने सोमवार को भी जबरदस्त कमाई की है। आइए जानते हैं फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन-

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ के साथ धमाकेदार शुरुआत की। इसके पहले पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये की कमाई थी। दूसरे दिन फिल्म ने थोड़ी सी गिरावट दर्ज की लेकिन तीसरे दिन इसने फिर से कमाई की रफ्तार पकड़ते हुए 113 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं पहले रविवार को 114.85 करोड़ रुपये छापे।

_dhurandhar2 (2)

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के बीच 'ऑपरेशन लियारी' का रियल वीडियो आया सामने, इस तरह गदर मचाता था चौधरी असलम

सोमवार की बात करें तो फिल्म ने थोड़ी गिरावट दर्ज की है लेकिन इसके बावजूद इसने 45.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। धुरंधर 2 ने 5 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 550 करोड़ रुपये हो गया है।

पेड़ प्रीव्यू- 43 करोड़ रुपये

डे 1- 43 करोड़ रुपये

डे 1- 102.55 करोड़ रुपये

डे 2- 80 करोड़ रुपये

डे 3- 113 करोड़ रुपये

डे 4- 114.85 करोड़ रुपये

डे 5- 45.92 करोड़ रुपये अब तक

टोटल कलेक्शन- 550 करोड़ रुपये

dhurandhar 2

चारों तरफ धुरंधर 2 के चर्चे

आदित्य धर (Aditya Dhar) की धुरंधर 2 चारों तरफ से चर्चा बटोर रही है। पहली फिल्म के बाद दर्शकों को दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था और इसीलिए ज्यादातर शोज फुल जा रहे हैं। वहीं फिल्म के हर किरदार, कहानी, म्यूजिक सबकी जबरदस्त चर्चा हो रही है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सितारे फिल्म की सराहना कर रहे हैं।

'धुरंधर 2' के बारे में

धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) एक स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। यह 2025 की फिल्म धुरंधर का सीक्वल है और इस डुओलोजी की आखिरी किस्त है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

_dhurandhar2 (1)

फिल्म की कहानी एक अंडरकवर भारतीय इंटेलिजेंस एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 26/11 के हमलों का बदला लेने और बड़े खतरों का सामना करने के साथ-साथ कराची के आपराधिक गिरोहों और पाकिस्तानी राजनीति में अपनी घुसपैठ जारी रखता है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge का सिरदर्द बनी Low बजट की साउथ फिल्म, छप्परफाड़ कमाई से किया हैरान